{"_id":"ec4624ea60e5ab06989d4af26feead78","slug":"amar-ujala-msme-haryana-conclave-2016-get-together-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लस्टर बनें और लाइसेंस खुलें तो बढ़ेगी सरकार का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लस्टर बनें और लाइसेंस खुलें तो बढ़ेगी सरकार का राजस्व
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 01 Feb 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्तन नगरी के नाम से विख्यात जगाधरी के मैटल व्यवसायियों को इस बात का मलाल है कि सरकारी घोषणा के बावजूद अब तक जगाधरी को स्टेलनेस स्टील का कलस्टर नहीं बनाया गया है। वहीं देश की सबसे बड़ी टिंबर मार्केट से जुड़े व्यापारियों का मानना है कि पॉप्लर, सफेदा को वन विभाग से नियंत्रण से मुक्त कर लाइसेंस ओपन किए जाने चाहिए ताकि प्लाई व बोर्ड का उत्पादन बढ़ सके।
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई कानक्लेव-2016 के तहत जिमखाना क्लब में आयोजित मंथन में मैटल व टिंबर उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने इन उद्योगों के विस्तार में रोड़ा बनी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उद्योगपतियों ने एक स्वर में कहा कि रेवन्यू देने के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर होने के बावजूद जिले के उद्योगों को पर्याप्त सुविधाएं तक मयस्सर नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
उद्योगपतियों ने कहा कि सरकार को अधिक से अधिक टैक्स देने व इंडस्ट्री के प्रदूषण को समाप्त करने के लिए फैक्टरी मालिक सरकार के साथ हैं लेकिन ब्यूरोक्रेट्स इसके प्रति ईमानदार नजर नहीं आ रहे हैं। टिंबर उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने कहा कि प्लाई व बोर्ड निर्माण के लिए यहां कच्चे माल की कोई कमी नहीं है, लेकिन सीमित लाइसेंस के चलते यह उद्योग आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन
यदि सरकार इसे लाइसेंस मुक्त करे तो यहां की इंडस्ट्री प्रतिस्पर्धा में चीन को पछाड़ सकती है। बर्तन उद्यमियों ने कहा कि न तो जिले में बर्तन बनाने का कच्चा माल है और न ही तैयार माल बेचने का बाजार है।इसके बावजूद जगाधरी की बर्तन इंडस्ट्री देश भर के बर्तनों की मांग पूरी करने में अहम रोल अदा कर रही है।
एमएसएमई के पास फंड और संसाधन की कोई कमी नहीं है। एमएसएमई यहां के उद्योगों को आगे बढ़ाने की दिशा में केवल सेमिनार आयोजित करने तक सीमित रह गई है। उद्योगपतियों ने सुझाव दिया कि जिस जिले की इंडस्ट्री से सरकार के खजाने में राजस्व जाता है, उस जिले के कुल राजस्व का 40-50 प्रतिशत वहां के उद्योग की जरूरतों व संसाधनों पर खर्च किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में हरियाणा चैंबर आफ कॉमर्स के स्टेट प्रेजीडेंट भारत गर्ग व स्टेट सेक्रेटरी अश्वनी गोयल, द जगाधरी मैटल मेन्यूफेक्चरर्स एंड स्पलायर्स एसोसिएशन के प्रेजीडेंट राज सलूजा, स्माल स्केल यूटेंनसिल मैन्यूफेक्चरर्स एसोसिएशन के प्रेजीडेंट देवेंद्र गुप्ता व पीलिंग एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीराम सहित अन्य एसोसिएशन से जुड़े उद्यमियों ने हिस्सा लिया।