फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala Independence Painting Competition 2018

चंडीगढ़ः अमर उजाला में पेंटिंग छपवाने का सुनहरा मौका, जानें कब, कहां और कैसे है भेजना

Sun, 12 Aug 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Independence Painting Competition 2018
सांकेतिक तस्वीर
 आजादी के जश्न को यादगार बनाने के लिए ट्राइसिटी के होनहार विद्यार्थियों से मंगवाई गई पेंटिंग पर जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला है। अमर उजाला कार्यालय में अब तक  सैकड़ों की संख्या में पेंटिंग्स मिल चुकी हैं। विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए पेंटिंग भेजने की अंतिम तारीख को एक दिन बढ़ाकर अब 13 अगस्त सोमवार शाम पांच बजे तक कर दिया गया है। अब विद्यार्थियों के पास दो दिन का और वक्त है। वे अपनी पेंटिंग सोमवार शाम तक भेज सकते हैं। 
विज्ञापन


15 अगस्त के उपलक्ष्य में अमर उजाला ने उन विद्यार्थियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है, जो अपनी पेंटिंग के जरिए आजादी का सबसे सटीक संदेश देंगे। पेंटिंग की थीम आजादी रखी गई है। विद्यार्थियों को पेंटिंग बनाकर अमर उजाला चंडीगढ़ के दफ्तर में भेजना होगा। प्रतियोगिता के लिए तीन वर्ग बनाए गए हैं। पहला वर्ग कक्षा एक से पांच, दूसरा वर्ग कक्षा छह से आठ और तीसरा वर्ग कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों का होगा। 
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चयन जजों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। पैनल में आर्ट्स के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इसमें शामिल एक्सपर्ट्स की जानकारी सोमवार के अंक में प्रकाशित की जाएगी। विद्यार्थियों को पेंटिंग में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर का साफ-साफ उल्लेख करना होगा। चयननित विद्यार्थियों की पेंटिंग 15 अगस्त के अंक में उनके नाम के साथ प्रकाशित की जाएगी। उसके बाद इन विद्यार्थियों को 23 अगस्त को पुरस्कार के साथ सम्मानित किया जाएगा। पेंटिंग भेजने का पता : अमर उजाला, एससीओ नंबर 34-37, सेकेंड फ्लोर सेक्टर नौ डी, मध्य मार्ग चंडीगढ़ है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed