{"_id":"205196b0019d540ddab3f37b7fbd62c0","slug":"amar-ujala-blood-donation-camp-in-zirakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए बढ़ाएं हाथ्ा, जरूरतमंदों के लिए ब्लड डोनेट करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के लिए बढ़ाएं हाथ्ा, जरूरतमंदों के लिए ब्लड डोनेट करें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आपके अंदर समाज सेवा करने का जज्बा है और उन व्यक्तियों की मदद करना चाहते हैं, जो रक्त की कमी से अपनी जान खो देते हैं तो 13 सितंबर को लगने वाले ब्लड डोनेशन कैंप में जरूर आएं।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को जीरकपुर की वीआईपी रोड स्थित जयपुरिया सनराइज ग्रीन अपार्टमेंट में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक रहेगा। कैंप में ब्लड डोनेट करने वाले डोनर्स को पीजीआई ब्लड बैंक की ओर से एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
समय-समय पर अमर उजाला की ओर से चंडीगढ़ में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित होते रहे हैं। कैंप में चंडीगढ़ में रहने वाले लोगों के अलावा पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर के कई लोग ब्लड डोनेट में करने में उत्साह दिखाते हैं।
विज्ञापन
इस बार जीरकपुर व उसके आसपास रहने वाले लोगों की मांग पर कैंप का आयोजन उनके घर के पास किया जा रहा है। ब्लड डोनेशन कैंप के साथ फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
फाउंडेशन की कोशिश है कि ब्लड डोनर्स के साथ-साथ उनके परिजनों और जीरकपुर में रहने वाले लोगों का मुफ्त हेल्थ चेकअप कराया जाए। कैंप में समाज सेवी चौधरी हेमराज सिंह टांगरा की ओर भी सहयोग किया जा रहा है।
ब्लड डोनेशन कैंप में पीजीआई ब्लड बैंक की एक एक्सपर्ट टीम भी आएगी। पीजीआई की ओर से बताया गया कि इस रीजन में सबसे ज्यादा ब्लड डोनेट किया जाता है।
ब्लड डोनेट करने वाला व्यक्ति ही असली हीरो होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कैंप में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचे, ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।