फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala appeal, Make sure to vote today

चंडीगढ़ चुनाव, जानिए सब कुछ एक क्लिक पर

Thu, 10 Apr 2014 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Apr 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala appeal, Make sure to vote today

शहर के कुल 613939 मतदाता बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लें और 7 अप्रैल को त्रिपुरा में हुई 85 फीसदी वोटिंग का रिकार्ड तोड़ दें। प्रशासन ने भी इसके लिए काफी तैयारी की है। वीरवार सुबह सात बजे से शहर के सभी 519 मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ में पहली बार हाईटेक चुनाव कराया जा रहा है, जिस पर तीन करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च होंगे। सभी ईवीएम सेक्टर-26 में सीसीईटी में 16 मई तक बंद रहेंगी।

विज्ञापन

मतदान केंद्र पर है मतदाताओं को ये सुविधाएं

Amar Ujala appeal, Make sure to vote today

चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार मतदान करने के लिए लोगों को एक घंटा ज्यादा समय मिलेगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। जो मतदाता छह बजे मतदान केंद्र में पहुंच जाएगा उसे वोट डालने का मौका दिया जाएगा।

चुनाव विभाग ने मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए शामियाने लगाए गए हैं। सभी 519 मतदान केंद्रों को ‘मॉडल पोलिंग स्टेशन’ बनाया गया है। मतदाताओं को ठंडा पानी और जरूरत पड़ने पर मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। वॉशरूम की सुविधा उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमएस से पता करें कितनी भीड़

Amar Ujala appeal, Make sure to vote today
एसएमएस से मतदाता पता लगा पाएंगे कि उनके मतदान केंद्र पर कितनी भीड़ है। जानकारी लेने के लिए लोगों को पहले क्यूयूई लिखकर इसे 9216164606 पर भेजना होगा। जिसने एक बार एसएमएस भेज तो उसे बार-बार एसएमएस नहीं भेजना होगा।

जैसे ही लाइन 10 लोगों तक पहुंचेगी, लोगों को सूचना मिल जाएगी। मतदान केंद्रों में हेल्प डेस्क लगे होंगे जो मतदाताओं का मार्गदर्शन करेंगे। हर मतदान केंद्र पर एनएसएस स्वयंसेवक लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे। मतदान केंद्रों में निशक्तों के लिए रैंप, बुजुर्गों के लिए वेटिंग रूम होगा। उन्हें घर से लाने का भी इंतजाम होगा। जो भी व्हील चेयर की मांग करेगा, उसे उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने छुट्टी घोषित की

Amar Ujala appeal, Make sure to vote today

यूटी प्रशासन ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत वीरवार को अवकाश घोषित किया है। प्रशासन के सभी कार्यालयों, बोर्ड, कारपोरेशन में छुट्टी रहेगी। साथ ही प्रशासन ने सभी कामर्शियल इकाइयों, फैक्ट्री में भी दिहाड़ीदार कर्मचारियों के लिए पेड हॉलीडे घोषित की है।

चुनाव विभाग ने शहर के 167 संवेदनशील मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग के लिए कैमरे लगाए हैं। इन मतदान केंद्रों की पल-पल की जानकारी चुनाव विभाग के अधिकारी अपने ऑफिस में ले पाएंगे। पहली बार वेब कास्टिंग का इंतजाम किया गया है। बाकी के सभी मतदान केंद्रों में वीडियोग्राफी होगी।

मतदाताओं को वोटर स्लिप में बार कोड

Amar Ujala appeal, Make sure to vote today

चुनाव विभाग ने इस बार ई पॉल मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार किया है, जिसके तहत हर पांच मिनट बाद यह पता चलेगा कि कितने लोगों ने मतदान किया है। जैसे ही कोई वोट डालेगा सिस्टम में उसका नाम जुड़ जाएगा।

साथ ही जानकारी मिलेगी कि किस बूथ में कितना मतदान हुआ। कितनी महिलाओं, पुरुषों या युवाओं ने वोट डाले। मतदान के प्रतिशत का ग्राफ हर मिनट बदलेगा। इस बार चुनाव की प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत होगी। यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग ने 20 मतदाता केंद्रों के मतदाताओं को दी जाने वाली वोटर स्लिप में बार कोड दिया गया है। स्लिप पर बार कोड होने से मतदाताओं की पूरी जानकारी क्लिक करते ही मिल जाएगी।

उम्मीदवार पसंद नहीं तो दबाएं नोटा

Amar Ujala appeal, Make sure to vote today

इस बार मतदाताओं को नोटा का विकल्प भी दिया जा रहा है। अगर, किसी मतदाता को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो वह नोटा का इस्तेमाल कर सकता है। नोटा यानी नन ऑफ द अबव।

प्रशासन ने 2472 कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया है। साथ ही 3848 पुलिस कर्मचारी चुनाव ड्यूटी देंगे। सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स की तीन कंपनियों के अलावा 18 डीएसपी और तीन एसपी को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। महिलाओं को हालांकि प्रिसाइडिंग अफसर नहीं बनाया गया है। पोलिंग स्टाफ को बुधवार को ईवीएम दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed