फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Amar Ujala and Yuvsatta spread awareness to celebrate Green Diwali

ग्रीन दिवाली मनाने का संदेश दिया

Sat, 26 Oct 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2013 12:10 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala and Yuvsatta spread awareness to celebrate Green Diwali
शहर के बच्चे इस बार दिवाली पटाखों से नहीं बल्कि रंगों और खुद के बनाए ग्रीटिंग कार्ड एक-दूसरे को देकर मनाएंगे। युवसत्ता और अमर उजाला के सहयोग से शहर के स्कूलों में चलाए जा रहे ग्रीन दिवाली कैंपेन को जबर्दस्त रिस्पांस मिल रहा है।
विज्ञापन


इस मुहिम में न सिर्फ बच्चे और शिक्षक बल्कि शहर के नेता भी जुड़ गए हैं। शहर के सांसद पवन कुमार बंसल खुद सेक्टर-20बी स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को ग्रीन दिवाली का संदेश देने के लिए पहुंचे। प्राइमरी और सीनियर कक्षाओं के 800 से अधिक विद्यार्थियों ने ग्रीन दिवाली कैंपेन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


स्टेज पर बच्चों ने पटाखों से होने वाले प्रदूषण और स्वास्थ्य नुकसान पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों के लिए इस मौके पर सेफ दिवाली को लेकर कंपीटीशन भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन बंसल ने बच्चों से कहा कि जिस तरह दिवाली पर सभी घर, दुकान और अपने दफ्तर की सफाई करते हैं, वैसे ही हमें शहर को भी प्रदूषण और कचरे से मुक्त रखना जरूरी है। बंसल ने सभी बच्चों से दिवाली पर पटाखों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।


बच्चे इस बार दिवाली रंगों और ग्रीटिंग कार्ड से मनाएंगे। युवसत्ता के संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि ग्रीन दिवाली कैंपेन का बच्चों से काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed