{"_id":"5a64d0b94f1c1b77268b58cf","slug":"all-work-of-dl-rc-starts-from-online-appointment-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब टोकन का चक्कर छोड़िए, डीएल-आरसी बनवाने के लिए लें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब टोकन का चक्कर छोड़िए, डीएल-आरसी बनवाने के लिए लें ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ RLA ऑफिस में लगी भीड़
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से अब डीएल और आरसी के सभी काम ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम से शुरू हो गए हैं। लोगों को अब टोकन लेकर इंतजार नहीं करना पडे़गा और कागजात चेक करवाने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना पडे़गा। इसके लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवा सकते हैं।
आरएलए की ओर से पासपोर्ट की तर्ज पर छह महीने पहले ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू किया था। इसमें केवल नई आरसी और नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोग अप्लाई कर पाते थे। अब आरएलए की ओर से यह सिस्टम सभी सुविधाओं के लिए शुरू कर दिया गया है। अब आरएलए में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) के वाहन मालिक दूसरे के नाम करवाने के लिए, एड्रेस चेंज करने केे लिए, आरसी रिन्यूअल, एनओसी लेने के लिए और आरसी की ट्रांसफर सहित सभी कामों के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू कर दिया गया है।
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
आरएलए की ओर से ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग की chdtransport.gov.in/ वेबसाइट पर जाने के बाद ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ऑप्शन मिलेगा। यहां पर लोग क्लिक करेंगे तो अपना नाम, मोबाइल नंबर डालने पर पासवर्ड आ जाएगा। उसे भरने के बाद जो खाली समय होगा उस पर लोग बुकिंग करवा सकते हैं। इससे लोगाें को अब लाइन में लगकर टोकन भी नहीं लेना पडे़गा। इसके लिए लोग आसानी से अपना काम करवा सकते हैं। लोगों को टोकन लेकर इंतजार भी नहीं करना पडे़गा। हर फाइल पर 15 मिनट का समय दिया जाता है।
विज्ञापन
डीएल और आरसी के सभी कामों को पूरा करने के लिए यह सिस्टम अपडेट किया गया है। इसके लिए लोग ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। अभी जो सुविधाएं बची हैं हम उन पर भी जल्द ही ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट सिस्टम शुरू करेंगे।
- राकेश कुमार पोपली, आरएलए यूटी।