फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all surgery free for patients in General Hospital

सरकारी अस्पतालों में मुफ्त होगी इन बीमारियों की सर्जरी

Tue, 12 Nov 2013 12:44 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 12 Nov 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
all surgery free for patients in General Hospital
जिले के सरकारी अस्पतालों में अब सभी कैटेगरी के मरीजों की फ्री सर्जरी होगी। उनका उपचार भी फ्री होगा और दवा व लैब टेस्ट के लिए भी कोई चार्ज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, इनप्लांट सर्जरी में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत एक जनवरी 2014 से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इसका लाभ लेने के लिए मरीजों को अपना आई कार्ड साथ लाना होगा। अभी तक फ्री सर्जरी की सुविधा सिर्फ बीपीएल कार्ड धारकों को मिलती थी।

आर्थो इनप्लांट सर्जरी की फ्री सुविधा
जनरल अस्पताल में फ्री आर्थो इनप्लांट सर्जरी की सुविधा को पांच वर्गों में बांटा गया है।

बीपीएल कार्ड धारकों, अर्बन व स्लम एरिया के कार्डधारकों, एससी, हैंडिकैप भत्ता पाने वाले लोगों, रोड एक्सिडेंट में आने वाले किसी भी कैटेगरी के मरीज की फ्री आर्थो इनप्लांट सर्जरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोड एक्सिटेंड में शामिल दूसरे राज्यों के मरीजों को भी फ्री सुविधा मिलेगी, बशर्ते एक्सीडेंट के बाद वह पंचकूला जिले के अस्पतालों में इलाज करा रहा हो।


ये सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी
  • फ्री सर्जरी सभी कैटेगरी के लोगों की फ्री सर्जरी, जिसकी जिले के सरकारी अस्पतालों में सुविधा है। सिर्फ इनप्लांट सर्जरी फ्री में नहीं होगी।
  • लैब टेस्ट जिले सरकारी अस्पताल में 30 तरह के टेस्ट होते हैं, जो सभी मरीजों के लिए फ्री होंगे।
  • रेडियोग्राफी एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ईसीजी सभी मरीजों के लिए फ्री
  • इनडोर वार्ड में दाखिल होने वाले किसी भी मरीजों से वार्ड चार्ज नहीं लिया जाएगा। पहले जनरल वार्ड के लिए भी मरीजों को रोजाना 100 रुपये देने पड़ते थे।


हरियाणा के  स्वास्थ्य महानिदेशक डा. एनके अरोड़ा ने बताया कि एक जनवरी 2014 से सभी कैटेगरी के मरीजों को निशुल्क सर्जरी, टेस्ट और मेडिसिन की सुविधा दी जाएगी। सिर्फ इनप्लांट सर्जरी में सभी को यह सुविधा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed