फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All six trains going from Kalka to Shimla canceled

शिमला जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, भारी भूस्खलन के बाद...ये ट्रेनें हुई रद्द

Tue, 14 Aug 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Aug 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
All six trains going from Kalka to Shimla canceled
फाइल फोटो
हिमाचल के पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला रेल ट्रैक पर पहाड़ों से मलबा व पेड़ गिरने की वजह से सोमवार को कालका से शिमला की ओर चलने वाली तीन गाड़ियों को बीच रास्ते से तथा तीन गाड़ियों को कालका रेलवे स्टेशन से रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार कालका से शिमला की ओर चलने वाली गाड़ी संख्या 52457 कालका-शिमला पैसेंजर को सनवारा-शिमला तथा गाड़ी संख्या 72451 कालका-शिमला रेल मोटर कार को सनवारा-शिमला तथा गाड़ी संख्या 52451 कालका शिमला शिवालिक एक्सप्रेस को कोटि-शिमला के मध्य रद्द किया गया।
विज्ञापन


 वहीं, ट्रेन अप मिक्स, गाड़ी संख्या 52453 कालका-शिमला तथा गाड़ी संख्या 52455 कालका-शिमला हिमालयन क्वीन को कालका रेलवे स्टेशन से ही रद्द कर दिया। इसी प्रकार शिमला से कालका की ओर चलने वाली ट्रेन डाउन मिक्सड, 52456 शिमला-कालका हिमालयन क्वीन, 52458 शिमला-कालका, 72452 शिमला-कालका रेल मोटर, 52452 शिमला-कालका शिवालिक एक्सप्रेस, 52454 शिमला-कालका ट्रेनों को शिमला स्टेशन से ही रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे ट्रैक पर रेलों की आवाजाही सुचारु करने के लिए मशीनरी व मजदूरों को विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। ट्रैक बाधित होने के कारण कालका से शिमला की ओर रवाना हुई गाड़ी संख्या 52457 कालका-शिमला पैसेंजर सुबह लगभग 4:30 बजे से कोटि स्टेशन पर रुकी रही, जिसे ट्रैक क्लीयर होने के बाद लगभग सुबह सात बजे शिमला की ओर रवाना किया गया। लेकिन कुछ दूरी पर ट्रैक क्लीयर न होने के कारण गाड़ी को धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। 


वहीं, गाड़ी संख्या 72451 कालका-शिमला रेल मोटर कार को भी सनवारा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। सुबह लगभग 7:10 बजे कालका से शिमला की ओर रवाना हुई गाड़ी संख्या 52451 कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस को 8:10 बजे कोटि रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रोक दिया गया, जिसे दोपहर लगभग 2:30 बजे कोटि स्टेशन से ही वापिस कालका की ओर रवाना कर दिया गया, जो कि लगभग चार बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंच गई। फिलहाल रेलवे ट्रैक पर मलबा हटाने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed