फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   all india trade union strike

आज नहीं हो पाएंगे लोगों के कई जरूरी काम, ये सब बंद हैं

Wed, 02 Sep 2015 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 02 Sep 2015 10:23 AM IST
विज्ञापन
all india trade union strike

आज लोगों के बहुत से जरूरी काम नहीं हो पाएंगे। बीमा से लेकर सड़क तक आज दिन भर सब कुछ बंद रहेगा। क्योंकि सभी यूनियन हड़ताल पर हैं। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशनों के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जा रही है। इसमें चंडीगढ़ की सभी ट्रेड यूनियंस और कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


आज पूरा दिन रैलियों और प्रदर्शनों का रहेगा। हड़ताल की तैयारी संगठनों ने पहले से ही कर रखी है। हड़ताल में बीमा, बैंक, जनरल इंश्योरेंस,  बीएसएनएल, डाक विभाग, एजी ऑफिस, चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम, हाउसिंग बोर्ड, औद्योगिक मजदूर, परिवहन, बिजली, पानी, सड़क आदि के कर्मचारी हड़ताल पर होंगे।
विज्ञापन


सीटीयू वर्कर्स यूनियन के नेताओं का दावा है कि दो सितंबर को एक भी बस नहीं चलेगी। इंप्लाइज फोरम के कन्वीनर राजीव सहगल ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने लोकसभा के आम चुनाव में किए वादों को भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर ऑफिस में सीटीयू वर्कर्स यूनियन ने गेट रैली कर कहा कि बुधवार को सीटीयू की एक भी बस नहीं चलेगी। हड़ताल को रोकने के प्रशासन ने कुछ भी नहीं किया।

सेक्टर 17 में निकाली जाएगी रैली

all india trade union strike

यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी का कहना है कि बिजली कर्मचारी भी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कई यूनियनों की रैली सेक्टर-17 स्थित ब्रिज मार्केट में होगी। इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

सीटीयू वर्कर्स यूनियन के प्रधान भूपिंदर सिंह, महासचिव रंजीत सिंह हंस, जतिंदर पाल सिंह और सतिंदर सिंह ने कहा कि प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है। नेताओं ने कहा कि आउटसोर्स से ड्राइवर और कंडक्टर की भरती नहीं होनी चाहिए।

कर्मचारी गवर्नर हाउस की ओर कूच नहीं करेंगे। कर्मचारियों की अधिकतर मांगें मान ली गई हैं।
- अनुराग अग्रवाल, गृह सचिव चंडीगढ़ प्रशासन

नो वर्क नो पे लागू होगा। जब कर्मचारी काम नहीं करेंगे तो उन्हें वेतन भी नहीं मिलेगा।
- वीएस ठाकुर, महाप्रबंधक, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed