{"_id":"68c5bd08c3437e1f740ac624","slug":"all-india-national-executive-of-agarwal-organization-will-be-held-in-panchkula-on-5-october-chandigarh-news-c-16-pkl1066-818272-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पंचकूला में 5 अक्तूबर को होगी अखिल भारतीय \n\nअग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पंचकूला में 5 अक्तूबर को होगी अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पांच अक्तूबर को पंचकूला के रेड बिशप रिसोर्ट में आयोजित होगी। बैठक में देशभर के 25 राज्यों के अध्यक्ष और समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। संगठन के महामंत्री राजेश भारूखा ने बताया कि इस बैठक में संगठन के पुनर्गठन, समाज की एकजुटता और मोरनी हिल्स की वादियों में बनने वाले अग्गर मठ की रूपरेखा पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष सुमित सिंगला ने कहा कि संगठन पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में अग्रवाल समाज को एकजुट करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में जल्द ही जिला कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। हरियाणा अध्यक्ष सुरेश गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सामाजिक कुरीतियों को रोकने के उपायों पर भी विचार होगा। संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता की अगुवाई में होने वाली इस बैठक से उत्तरी भारत में अग्रवाल समाज की एकजुटता को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।