फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All hospitals will have to set up oxygen plants within six months in Haryana

बड़ा फैसला : हरियाणा में छह माह के भीतर सभी अस्पतालों को लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट

Tue, 04 May 2021 11:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 May 2021 11:35 AM IST
सार

विज ने कहा कि कई-कई सौ करोड़ के प्राइवेट अस्पतालों को बनाने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑक्सीजन प्लांट होना चाहिए। मगर जिन लोगों ने इन आदेश का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की अभी कमी है। 

विज्ञापन
All hospitals will have to set up oxygen plants within six months in Haryana
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

हरियाणा सरकार ने 50 बेड से अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों को अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाना अनिवार्य कर दिया है। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के अनुभवों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। हरियाणा में अब नए अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के बाद ही अनुमित मिलेगी। वहीं सभी पुराने अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए छह माह का समय दिया गया है।

विज्ञापन


विज ने कहा कि कई-कई सौ करोड़ के प्राइवेट अस्पतालों को बनाने वालों को यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑक्सीजन प्लांट होना चाहिए। मगर जिन लोगों ने इन आदेश का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन की अभी कमी है। 
विज्ञापन


वर्तमान में हरियाणा में 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है जबकि उन्हें 252 मीट्रिक टन ही मिल रही है। इसके अलावा कुछ अन्य तकनीकी दिक्कतें भी पेश आ रही हैं। दो दिन पहले रुड़की में ऑक्सीजन प्लांट में दिक्कतें आ गई थी। कई बार ऑक्सीजन ट्रांसपोर्टेशन में भी दिक्कतें हो जाती हैं। सभी दिक्कतों के बावजूद सरकार प्रदेश में ऑक्सीजन मुहैया करवाने की हर संभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


140 संक्रमितों की मौत, 12855 नए केस
हरियाणा में सोमवार 12855 नए संक्रमित मिले और 140 की मौत हुई। राहत की बात यह रही कि एक दिन में 13293 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतलों से अपने घर लौटे। चिंता यह है कि अभी 1425 मरीजों की हालत गंभीर बनी हैं। इनमें से 1209 ऑक्सीजन और 216 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 


सक्रिय मरीजों की संख्या 104722 पहुंच गई है। 
संक्रमण दर 7.02 फीसदी और रिकवरी दर 79 प्रतिशत है। बीते 24 घंटे में हिसार 17, रोहतक 16, फतेहाबाद 15, करनाल व महेंद्रगढ़ 11-11, अंबाला 10, पानीपत, कैथल व गुरुग्राम 9-9, भिवानी 7, जींद कुरुक्षेत्र 5-5, सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद व सोनीपत 4-4 मरीजों की जान गई। संक्रमण से प्रदेश में अब तक 4620 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed