फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   All arrangements failed; Tricity jammed from morning till evening

Chandigarh News: सारे इंतजाम धड़ाम<bha>;</bha> सुबह से शाम तक ट्राइसिटी जाम

Fri, 18 Oct 2024 04:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
All arrangements failed; Tricity jammed from morning till evening
चंडीगढ़। ट्रैफिक एडवाइजरी, रूट डायवर्जन, बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती और यातायात का मैनुअल संचालन... सभी इंतजाम वीरवार को धड़ाम हो गए। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते ट्राइसिटी की सड़कों पर सुबह से लेकर देर शाम तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। पंचकूला के शालीमार ग्राउंड में वीरवार को नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री की शपथ ली। उनके साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्री व एनडीए के सभी सहयोगी दलों के प्रमुख भी शामिल हुए। इनमें से ज्यादातर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से पंचकूला तक वाया चंडीगढ़ होते हुए पहुंचे। इससे जगह-जगह यातायात को रोकना पड़ा, जिससे लोग पूरे दिन जाम में फंसे रहे। वीरवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य बड़े नेताओं को मोहाली एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड तक जाना था लेकिन प्रधानमंत्री गृहमंत्री अमित शाह के साथ चॉपर से ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट से शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पंचकूला पहुंचे। राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, एनडीए के सहयोगी और अन्य वीवीआईपी नेता सड़क मार्ग से एयरपोर्ट से पंचकूला रवाना हुए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने पहले से ही एयरपोर्ट लाइट पाॅइंट से ट्रिब्यून चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट पाॅइंट से होते हुए हाउसिंग बोर्ड लाइट पाॅइंट तक के यातायात को मैनुअल कर दिया था ताकि लोगों को जाम में ज्यादा देर तक न फंसना पड़े लेकिन लगातार वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दूसरी दिशाओं से आने वाला यातायात लगातार प्रभावित होता रहा, जिससे अन्य सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। एयरपोर्ट लाइट पाॅइंट, ट्रिब्यून चौक, हल्लोमाजरा चौक, ट्रांसपोर्ट लाइट पाॅइंट और हाउसिंग बोर्ड चाैक पर सुबह से लेकर रात तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे। उधर, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में ठहरे थे। उनके काफिले के आवागमन के दौरान मटका चौक के अलावा मध्य मार्ग पर भी कुछ देर के लिए जाम लगा। सुबह से शाम तक के लिए यातायात पुलिस ने दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट पाॅइंट से ट्रिब्यून चौक, पूर्व मार्ग पर ट्रिब्यून चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट पाॅइंट और मध्य मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट से ढिल्लों बैरियर, ट्रांसपोर्ट लाइट से मटका चौक तक यातायात को सेक्टरों में अंदर की सड़कों से डायवर्ट कर रखा था। इससे सेक्टरों की अंदरूनी सड़कों पर भी देर शाम तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed