फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alert in Punjab regarding dengue

डेंगू को लेकर पंजाब में अलर्ट: अधिकारियों को सप्ताह में दो बार जिलों का करना होगा दौरा, रोकथाम के कार्यों की करेंगे समीक्षा

Tue, 12 Oct 2021 08:57 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 12 Oct 2021 08:57 PM IST
सार

डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का आवंटन कर दिया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों का सप्ताह में दो बार दौरा करेंगे। साथ ही रोकथाम और प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
 

विज्ञापन
Alert in Punjab regarding dengue
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी ने मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का आवंटन कर दिया है। ये अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों का सप्ताह में दो बार दौरा करेंगे। साथ ही रोकथाम और प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री के आदेशानुसार कुमार राहुल, आईएएस, एमडी- एनएचएम को एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और एसबीएस नगर (सप्ताह में कम से कम एक बार) का दौरा करना है। अमित कुमार, आईएएस, एमडी-पीएचएससी को भी सप्ताह में कम से कम एक बार दौरा करना है। पटियाला, संगरूर, बरनाला और मानसा, डॉ. अंदेश कंग, डीएचएस को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर, डॉ. ओपी गोजरा, डीएचएस (एफडब्ल्यू) को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा और मालेरकोटला और डॉ. जीबी सिंह, डीएचएस (एसआई) को मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर का दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: चंडीगढ़: शहर में अचानक बढ़ी बिजली कटौती, धर्मपाल बोले- चिंता की कोई बात नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारी अगले चार दिन तक जिला अस्पतालों का निरीक्षण करने और डेंगू को फैलने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट देने के लिए राज्य का व्यापक दौरा करेंगे। इसी तरह, स्वास्थ्य विभाग के पांच उप निदेशक भी सप्ताह में दो बार उक्त जिलों का दौरा करेंगे और डेंगू की प्रभावी रोकथाम और प्रबंधन के लिए अपने अवलोकन प्रस्तुत करेंगे। 


डॉ. भूपिंदर कौर को एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़ और एसबीएस नगर, डॉ. बलजीत कौर को पटियाला, संगरूर, बरनाला और मानसा डॉ. निशा साही को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियापुर, डॉ. वीणा जरेवाल को लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, बठिंडा और मालेरकोटला, जबकि उप निदेशक डॉ. राजू धीर को मुक्तसर, फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला और जालंधर का निरीक्षण करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed