फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Power cut sudden increased in chandigarh

चंडीगढ़: शहर में अचानक बढ़ी बिजली कटौती, धर्मपाल बोले- चिंता की कोई बात नहीं

Tue, 12 Oct 2021 01:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Oct 2021 01:07 PM IST
सार

चंडीगढ़ में मंगलवार को सेक्टर-17, 21, 30, 48, 52, करसान कालोनी, मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स, गोविंदपुरा, सुभाष नगर, ओल्ड रोपड़ रोड, समाधी गेट, दर्शनी बाग, सेक्टर-25 वेस्ट, जेपी गारबेज प्लांट, डड्डूमाजरा कालोनी, मलोया कालोनी स्मॉल फ्लैट्स, रामदरबार फेज-1 में सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच बिजली प्रभावित रहेगी। यह जानकारी यूटी प्रशासन के सहायक विद्युत नियंत्रक ने दी है।

विज्ञापन
Power cut sudden increased in chandigarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से शहर में घोषित और अघोषित दोनों तरह के बिजली कट बढ़ गए हैं। सोमवार को शहर के 12 सेक्टर और गांव-कालोनी समेत अन्य इलाकों को मिलाकर 22 इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे के तक बिजली गुल रही। मंगलवार को भी शहर के 18 इलाकों में छह घंटे की बिजली कटौती रहेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रणजीत सिंह हत्याकांड: राम रहीम समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला सुरक्षित, 18 अक्तूबर को होगा एलान
विज्ञापन


देशव्यापी कोयले के संकट के कारण चंडीगढ़ में बिजली की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बिजली विभाग के सचिव के साथ स्थिति की समीक्षा की। कहा कि चंडीगढ़ के पास पर्याप्त बिजली है। जो बिजली खरीदी जाती है, उसमें कोयला का इस्तेमाल महज 12 प्रतिशत ही होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर बिजली हाइड्रोपावर से जेनरेट की जाती है, इसलिए चंडीगढ़ के लोगों को इस बारे चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमने पूरी स्थिति पर नजर बनाई हुई है। सलाहकार धर्मपाल ने चीफ इंजीनियर समेत अन्य अधिकारियों को भी इस संबंध में नजर बनाए रखने और सूचना देते रहने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें- अर्श से फर्श का सफर: इस गुमनाम चिट्ठी ने खोले थे राम रहीम के काले कारनामे, फिर शुरू हुआ था कत्ल का दौर

आमतौर पर इन दिनों में बिजली की मांग घट जाती है, क्योंकि अब मौसम में ठंडक आ गई है। फिलहाल शहर में 220 मेगावाट बिजली की खपत है लेकिन गर्मियों में ये मांग 400 मेगावाट तक पहुंच जाती है। इस वर्ष जुलाई महीने में बिजली की मांग अपने उच्चतम स्तर 426 मेगावाट तक पहुंच गई थी। सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर के समय में बिजली की मांग ज्यादा रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed