फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   alert for dengue in panchkula, fogging campaign will start

डेंगू के लिए पंचकूला में अलर्ट, की जाएगी ये खास कवायद

Sat, 19 Sep 2015 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 19 Sep 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन
alert for dengue in panchkula, fogging campaign will start

डेंगू और मलेरिया को लेकर पंचकूला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। उपायुक्त विवेक आत्रेय ने इसको लेकर एक विशेष बैठक बुलाई। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए अगले एक माह तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के सभी विभाग को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता रखने और लोगों को जागरूक करने को कहा गया है। उपायुक्त ने कांफ्रेंस हाल में डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम करने के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए विशेष जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाने को कहा गया है। इसमें शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और अन्य विभागों को सहयोग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग स्कूलों और आंगनवाड़ी में कैंप लगाएगा

alert for dengue in panchkula, fogging campaign will start

उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों में और महिला एवं बाल विकास विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों में डेंगू व मलेरिया से बचने के उपाय बच्चों को बताएगा। उपायुक्त ने कहा कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है और यह रुके साफ पानी में पनपता है।

उन्होंने निर्देश दिया कि अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में घरों के अंदर कीटनाशक का छिड़काव करवाने के साथ-साथ नियमित रूप से फॉगिंग करवाएं। घरों के आस-पास गड्ढों को भरवा दें।

कूलर, होदी और अन्य पानी से भरे बर्तन सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करवाएं। शरीर को ढककर रखें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। इसके साथ पूरी बाजू के वस्त्र पहनें। छत पर रखी पानी की टंकियों को ढककर रखें।

स्वास्‍थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

alert for dengue in panchkula, fogging campaign will start

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जोखिम वाले क्षेत्रों में अधिक नजर रखें। जरूरत हो तो फॉगिंग करवाए। तालाबों, कुएं एवं अन्य जलाशयों में ठहरे हुए पानी में गंबुजिया मछली डालें, जो मच्छर को खा जाती हैं। इस बीमारी के लक्षणों में अचानक तेज सिर दर्द एवं बुखार, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मुंह एवं मसूड़ों से खून आना अथवा त्वचा पर चकत्ते उभरना शामिल हैं।

इस बीमारी का लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नागरिक अस्पताल या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें जिससे समय पर इलाज हो सके। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचना आसान है, दहशत में न आए और न ही दहशत फैलाए। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए सरकार की ओर से पर्याप्त इंतजाम भी किए गए हैं।

सिविल सर्जन वीके बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी व ग्रामीण  क्षेत्र में टीमें लगाई गई हैं जो जोखिम वाले क्षेत्रों में लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव के उपाय बता रही है। लोगों के घरों में जाकर कूलरों, कंटेनरों, गमलों व टायरों में जमा पानी को निकलवा रही है। उन्होंने रोडवेज विभाग से भी अपील की है कि वे वर्कशॉप में पड़े टायरों में पानी न जमा होने दें।

कालका में मिल चुके हैं डेंगू के 6 मरीज

alert for dengue in panchkula, fogging campaign will start

पंचकूला के बाद अब कालका में भी डेंगू ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यहां अब तक डेंगू के कुल छह मरीजों का मामला प्रकाश में आया है। मेन बाजार स्थित राणा हास्पिटल के डॉक्टर आरएस राणा ने बताया कि उनके हास्पिटल में अब तक कुल छह डेंगू के मरीज आ चुके हैं जिसकी जानकारी सरकारी अस्पताल के एसएमओ को दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक जो मरीज उनके अस्पताल में आए हैं उनमें से तीन वार्ड नंबर एक के खेड़ा सीताराम के रहने वाले हैं। खेड़ा सीताराम के पूर्व सरपंच राम रत्न के दो पोते आदर्श राजपूत (12), शौर्य राजपूत (9) और खेड़ा सीताराम निवासी संजीव कुमार (36), अपर मोहल्ला निवासी तुषार (7), बालाजी मंदिर रोड खटीक मोहल्ला का आर्यन (11), गिदड़ावली का प्रिंस (4) को डेंगू था। उन्होंने बताया कि इनमें से कुछ का पीजीआई और चंडीगढ़ 32 में इलाज चल रहा है।

निजी अस्पताल से मरीजों में डेंगू होने की जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपल लेने के लिए रवाना कर दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. एसके गुप्ता, एसएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed