फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Alcohol-filled tanker overturned at Highway, fire caused havoc

अल्कोहल से भरा टैंकर पलटा

Sun, 14 Dec 2014 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 14 Dec 2014 05:55 PM IST
विज्ञापन
Alcohol-filled tanker overturned at Highway, fire caused havoc

हरियाणा के कालका-परवाणू बैरियर के पास बीच हाईवे मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे 20 हजार लीटर अल्कोहल से भरा टैंकर एक्साइज विभाग के दफ्तर से टकराकर पलट गया।

विज्ञापन


इससे टैंकर से निकले अल्कोहल की धार काली माता मंदिर के पास पहुंच गई और वहां धूम्रपान कर रहे एक व्यक्ति ने अनजाने में माचिस की तीली फेंक दी, जिससे आग पकड़कर वापस टैंकर तक पहुंच गई। इससे रास्ते में खड़ी चार गाड़ियां और चार बाइक जलकर खाक हो गईं। साथ ही एक्साइज विभाग का दफ्तर और टैंकर भी पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन


बीच हाईवे आग का यह तांडव देखकर हर कोई सहम गया। दमकल विभाग की गाड़ियों ने 30 चक्कर लगाईं और बचाव कार्य में जुटे कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रैफिक को बाईपास पर डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक समझदारी ने टला बड़ा हादसा

Alcohol-filled tanker overturned at Highway, fire caused havoc

टैंकर से अल्कोहल लगातार रिस रहा था और दूसरी तरफ से आग उसी टैंकर तक पहुंच रही थी। इसे देखकर राहत कार्य में जुटे प्रशासनिक कर्मचारियों ने सड़क को तोड़ा और गड्ढे बनाकर अल्कोहल की धार को नदी की तरफ उतार दिया।

इससे आग की लपटों तक कम अल्कोहल पहुंचा, जिससे बचाव कार्य करने में भी आसानी हुई। यदि टैंकर का सारा अल्कोहल आग तक पहुंच जाता तो आग भयंकर रूप धारण कर सकती थी। पंजाब के बनूड़ से नवदीप सिंह टैंकर लेकर चला था, जिसकी परवाणू में डिलीवरी देनी थी। जब टैंकर बैरियर की चढ़ाई पर चढ़ रहा था तो अचानक टैंकर का ब्रेक फेल होने के बाद नीचे लुढ़कने लगा।

नवदीप इसे कंट्रोल नहीं कर पाया और टैंकर एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के टीन के बने दफ्तर पर पलट गया। इससे टैंकर का चैंबर टूट गया और अल्कोहल सड़क पर गिरने लगा। जिस वक्त टैंकर दफ्तर पर पलटा, उसमें कोई कर्मचारी नहीं था। घटना के बाद चालक फरार हो गया।

फैलती गई आग, रूट डायवर्ट करना पड़ा

Alcohol-filled tanker overturned at Highway, fire caused havoc

टैंकर से गिरा अल्कोहल सत्यनारायण मंदिर के सामने से होता हुआ काली माता मंदिर तक पहुंचा। वहां कोई धूम्रपान कर रहा था और अल्कोहल की धार से अनजान होकर उसने माचिस की तीली सड़क पर फेंक दी, जिससे आग लग गई।

देखते ही देखते आग वापस टैंकर तक पहुंच गई और भारी नुकसान हुआ। करीब आधे किलोमीटर के इस रास्ते में आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठ रही थीं, इसलिए हाईवे के दोनों तरफ का ट्रैफिक बंद कर दिया गया था। घटनास्थल पर अल्कोहल से भरा एक अन्य टैंकर भी खड़ा था, लेकिन आग फैलता देखकर उसका चालक गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

गनीमत रही कि पुलिस ने किसी अन्य चालक की मदद से उस टैंकर को मौके से हटवाया, वरना यदि इसमें भी आग पकड़ लेती तो काबू पाना और भी मुश्किल हो जाता।

बाल-बाल बचे इंस्पेक्टर और पियन

Alcohol-filled tanker overturned at Highway, fire caused havoc

जिस वक्त यह हादसा हुआ, एक्साइज कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर वेद प्रकाश व पियन दलबीर सिंह दफ्तर के बाहर थे। वेद प्रकाश ने बताया कि वे दोनों कार्यालय के बाहर अपनी बाइक के पास खड़े थे। इतने में टैंकर लुढ़कता हुआ आया और दफ्तर पर पलट गया। इस घटना में विभाग का सारा रिकार्ड और कैश जलकर खाक हो गया।

नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि टैंकर से निकल रहे अल्कोहल को शहर की तरफ बढ़ने से रोका गया। मंदिर से कुछ आगे पुल के नजदीक सड़क तोड़कर अल्कोहल को नदी में उतार दिया गया था। इससे आग तक ज्यादा अल्कोहल नहीं पहुंच सका।  
 
एसीपी, कालका पूर्णिमा सिंह के अनुसार पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। फिलहाल टैंकर चालक की तलाश जारी है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed