{"_id":"5bfa23cdbdec22414a2af174","slug":"akali-leader-bikram-majithia-reached-ropar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिक्रम मजीठिया ने कहा- पाक में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में दर्शन से रोकने के पीछे हाफिज सईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिक्रम मजीठिया ने कहा- पाक में भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में दर्शन से रोकने के पीछे हाफिज सईद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोपड़( पंजाब)
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
अकाली नेता बिक्रम मजीठिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शन करने के लिए भारत सरकार के फैसले से संगत की अरदास पूरी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। बिक्रम मजीठिया एक अकाली नेता के पिता के भोग समागम में श्रद्धांजलि अर्पित करने रोपड़ पहुंचे थे। पत्रकारों से बात करते हुए मजीठिया ने कहा कि पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को गुरुद्वारों के दर्शन से रोकने के पीछे आतंकी हाफिज सईद का हाथ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हाफिज सईद का चेला ऐसा कर रहा है, उसे सरकार की शह है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब में शांति है लेकिन आईएसआई गड़बड़ी कर रही है। पंजाब के हालात पर उन्होंने कहा कि राज्य में भाईचारक सांझ को खतरा है। हालात बिगड़ने के कारण राज्य में कोई उद्योग नहीं आ रहा है और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार अपने वादे निभाए।
विज्ञापन
राज्य में इन दिनों सबसे महंगी बिजली और डीजल के अलावा प्रोफेशनल टैक्स लगा दिए गए हैं। मजीठिया ने निरंकारी भवन में हुए हमले के आरोपी को पकड़ने के सवाल पर कहा कि पकड़ा गया आरोपी सच्चा है या झूठा है, सरकार इसे साफ करे। उन्होंने कहा कि ग्रेनेड अटैक और एके47 की बात 1990 में सुनी थी, जबकि अब हालात फिर वैसे ही बनते जा रहे हैं और ऐसे में पंजाब पीछे चला जाएगा।
विज्ञापन