फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal protest against Punjab government in Ludhiana

पंजाब सरकार के खिलाफ फिर धरने पर उतरा अकाली दल, विकास के मुद्दे पर दागे कई सवाल

Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Akali Dal protest against Punjab government in Ludhiana
अकाली दल का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

अकाली दल ने एक बार फिर पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लुधियाना में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को नगर निगम जोन बी दफ्तर के बाहर धरना दिया। शहर प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में दो घंटे तक निगम दफ्तर के बाहर धरना चला। 

विज्ञापन


पंजाब सरकार और निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। निगम अफसरों को अधूरे पड़े विकास कार्यों को तुरंत पूरा करने की मांग की गई। ऐसा नहीं होने पर शिअद ने लगातार धरनों का दौर जारी रखने की चेतावनी दी। 

विज्ञापन

शिअद शहर प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद विकास कार्यों की रफ्तार ठप हो गई है। नई सड़कें बनाना तो दूर की बात है, गड्ढों में पैच वर्क तक नहीं हो पा रहे है। गर्मी के इस मौसम में हर व्यक्ति को पीने के लिए पानी की जरूरत होती है। 

हैरानीजनक बात है कि निगम यह सुविधा भी आम जनता को मुहैया नहीं करवा पा रही है। स्मार्ट सिटी के तहत अकाली सरकार के समय कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए लेकिन अब सत्ता में बैठी सरकार मैचिंग ग्रांट भी नहीं दे पा रही है। 

स्मार्ट सिटी के तहत चल रही योजनाओं की रफ्तार थम गई है। शहर में एलईडी लाइट बदलने का काम चल रहा है। इसमें भी घटिया किस्म का माल लगाया जा रहा है। लाइट लगाने में भी पक्षपात हो रहा है। अकाली पार्षदों के वार्डों को अनदेखा कर कांग्रेसियों के इलाके में पहले काम हो रहा है।

कांग्रेस सरकार सत्ता में आने से पहले किए किसी वादे को पूरा नहीं कर पाई है। ऐसे में आम जनता की मुश्किलों को हल करवाने के लिए शिअद काम करेगा। कांग्रेस नेताओं और अफसरों को जगाने के लिए धरने जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed