फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Akali Dal demanded, Rahul Gandhi should be remove Navjot Singh Sidhu from Congress

नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस से निकालें राहुल गांधी: अकाली दल

Sat, 16 Feb 2019 10:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 16 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Akali Dal demanded, Rahul Gandhi should be remove Navjot Singh Sidhu from Congress
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से निकालें, क्योंकि उन्होंने पुलवामा आतंकवादी हमले के बावजूद पाकिस्तान से वार्ता का आह्वान किया।
विज्ञापन


पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के कम से कम 40 जवान शहीद हुए थे। सिद्धू ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की ओर से किए गए ‘‘कायराना’’ हमले की निंदा तो की, लेकिन खूनखराबा खत्म करने का ‘‘स्थायी समाधान’’ तलाशने के लिए वार्ता का आह्वान किया। 
विज्ञापन


पिछले साल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुके सिद्धू ने कहा, ‘‘कुछ चुनिंदा लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं?’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष ने सिद्धू को बर्खास्त नहीं किया तो यह माना जाएगा कि उन्होंने ‘‘राहुल गांधी के निर्देश पर’’ बयान दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या चुप बैठे रहेंगे....हर देशभक्त भारतीय पूछ रहा है कि राहुल उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए राजनीति से ऊपर उठेंगे कि नहीं। सिद्धू को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।’’ 


अकाली नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की विश्वसनीयता की भी परीक्षा की घड़ी है। 

मजीठिया ने कहा, ‘‘पंजाबी यह जानने को उत्सुक हैं कि कल विधानसभा में उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के एजेंटों के बारे में जो कुछ कहा वह सही है कि नहीं। यदि ऐसा है तो मुख्यमंत्री को सिद्धू को अपनी कैबिनेट से हटाने के लिए राहुल गांधी की मंजूरी का इंतजार नहीं करना चाहिए।’’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed