फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AK, kejeriwal, delhi cm, aap, Sri Harmandir Sahib, Sri Darbar Sahib, Golden Temple, Gurdwara,

अरविंद केजरीवाल पहुंचे अमृतसर, हरमिंदर साहिब में करेंगे सेवा

Mon, 18 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
AK, kejeriwal, delhi cm, aap, Sri Harmandir Sahib, Sri Darbar Sahib, Golden Temple, Gurdwara,
darbar sahib
आम आदमी पार्टी के कनवीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल अपनी पंजाब टीम के साथ श्री हरिमंदिर साहिब में अपनी भूल के पश्चाताप स्वरूप जोड़ों एवं बर्तनों की सेवा करेंगें। इसके लिए वे आज देर शाम को अमृतसर पहुंचे।
विज्ञापन


उनके साथ पंजाब मामलों के प्रभारी संजय सिंह एवं पंजाब के कनवीनर सुच्च सिंह छोटेपुर सहित मुख्य पदाधिकारी भी थे। केजरीवाल ने चाहे इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी लेकिन पार्टी के जिला कनवीनर गुरिन्द्र सिंह बाजवा ने बताया कि केजरीवाल सुबह लगभग 3 बजे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेंगें एवं दो घंटे तक अपनी समूह टीम के साथ बर्तनों एवं जोड़ों की सेवा करेंगें। इसके उपरांत वे दिल्ली वापिस लौट जाएंगें।
विज्ञापन


यहां यह भी गौरतलब पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशीष खेतान उनके साथ नजर नहीं आए। उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई को अपनी अमृतसर रैली दौरान केजरीवाल द्वारा घोषित यूथ मेनीफेस्टो के टाईटल पृष्ठ केजरीवाल की तस्वीर श्री हरिमंदिर साहिब एवं चुनाव चिन्ह झाड़ के साथ प्रकाशित करने एवं खेतान द्वारा अपने भाषण दौरान मेनीफेस्टो की तुलना श्री गुरू ग्रंथ साहिब के साथ करने पर उन्हें सिख पंथ एवं शिरोमणि कमेटी की ओर भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहेगुरू ही माफ करेंगें केजरीवाल कोऱ्
आज रेल मंत्री के साथ अमृतसर दौरे पर आए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से जब पूछा गया कि क्या केजरीवाल को उनकी भूल के लिए किए पश्चाताप पर सिख पंथ को माफी देनी चाहिए ,तो बादल ने कहा कि माफी उन्हें नहीं देनी बल्कि वाहेगुरू ने देनी है वे ही देखेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed