{"_id":"614392ba8ebc3eb7502947b4","slug":"ajay-chautala-said-in-panipat-why-dushyant-chautala-should-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को अजय चौटाला की दो टूक: कहा- दुष्यंत क्यों दें इस्तीफा, उन सांसदों से मांगों जो कानून बनवाने में थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को अजय चौटाला की दो टूक: कहा- दुष्यंत क्यों दें इस्तीफा, उन सांसदों से मांगों जो कानून बनवाने में थे
Fri, 17 Sep 2021 01:51 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:51 AM IST
सार
अजय चौटाला ने कहा कि गठबंधन सरकार द्वारा चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के लिए प्राइवेट क्षेत्र में 75 प्रतिशत रोजगार बिल, पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित, ग्राम पंचायत के चुनाव में पहली बार बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण की तरह अन्य वादों को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
अजय चौटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत किसानों की ओर से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मांगे जा रहे इस्तीफे का जवाब गुरुवार को जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला ने दिया। उन्होंने पूछा कि दुष्यंत चौटाला इस्तीफा क्यूं दें ? क्या दुष्यंत चौटाला ने कृषि कानूनों को बनवाने का काम किया है? इन कानूनों को बनवाने में उपमुख्यमंत्री और जजपा विधायकों की कोई भूमिका नहीं है। ये नए कानून केंद्र सरकार ने बनाए थे, जिसमें हरियाणा की तरफ से 10 लोकसभा और 5 राज्यसभा सांसदों की भागीदारी थी। अगर किसी से इस्तीफा मांगना ही है तो इन सभी सांसदों से मांगें, जो इन कानूनों को बनवाने में शामिल थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में धमाका: डेढ़ किमी दूर तक सुनाई दी आवाज, एक युवक की मौत, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
विज्ञापन
आर्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को अजय चौटाला ने कहा कि इस्तीफा देना तीन कृषि कानूनों के मु्द्दे का समाधान नहीं है। अगर इस्तीफा देने से नए कानूनों का कोई समाधान निकलता है तो जजपा के सभी 10 विधायकों के इस्तीफे उनकी जेब में है, जो कभी आकर उनसे लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने भी विधायक पद से इस्तीफा दिया था लेकिन कोई समाधान नहीं निकला बल्कि इनेलो के पास विधानसभा में एक सदस्य बचा था।
विज्ञापन
अजय चौटाला ने कहा कि उनके होते हुए किसानों की एमएसपी एवं मंडी व्यवस्था पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी। अगर इन पर कोई आंच आती है तो वे सबसे पहले अपना इस्तीफा देने का काम करेंगे। देशभर में हरियाणा ही ऐसा राज्य है जहां के किसानों को सबसे ज्यादा 11 फसलों पर एमएसपी मिलती है जबकि पंजाब में तो एक-दो फसल पर ही किसानों को एमएसपी दी जा रही है। उन्होंने ये भी कहा कि किसी समस्या का समाधान वार्ता के जरिए ही निकलता है और केंद्र से किसान संगठनों की बातचीत के लिए हम मध्यस्थता के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- आतंकी हमले की आशंका: पठानकोट में रेड अलर्ट, हिमाचल प्रदेश व जम्मू की सीमाएं सील, वाहनों की गहन जांच जारी
चौधरी देवीलाल की 108 वीं जयंती पर मेवात में स्थापित होगी सबसे बड़ी मूर्ति
अजय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती के अवसर पर पार्टी प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। चौधरी देवीलाल की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा मेवात में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर गांव हिलालपुर में स्थापित की जाएगी। प्रदेशभर में जजपा के 45 हजार सक्रिय सदस्य आमजन की समस्याओं को समाधान के लिए सरकार के समक्ष रखेंगे।