फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ajay Chautala Appointed National President of Jannayak Janta Party, JJP

बड़ा फैसलाः 'जजपा' के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने डॉ. अजय सिंह चौटाला, राजनीतिक सफर पर एक नजर

Tue, 01 Sep 2020 10:20 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 01 Sep 2020 10:20 AM IST
सार

  • नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया फैसला
  • इनेलो में रहकर 2009 में प्रदेशभर में जन आक्रोश पदयात्रा के माध्यम से चर्चित हुए
  • 80 के दशक में सक्रिय राजनीतिक में आए थे, युवाओं के लिए इनसो की स्थापना की

विज्ञापन
Ajay Chautala Appointed National President of Jannayak Janta Party, JJP
अजय चौटाला को गुलदस्ता भेंट कर अभिभादन करते पार्टी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के दिग्गज नेता एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला जननायक जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सोमवार को हुई पार्टी की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए डॉ. अजय सिंह चौटाला के नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह फैसला सर्वसम्मति से लिया है। इस मौके पर चौटाला ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाकर एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन


नवनियुक्त जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए मजबूती के साथ काम करेंगे। पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री एवं जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक ईश्वर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ. सतबीर कादियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेलू राम जोगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव कंवर सिंह,
विज्ञापन


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बहन फूलवती, राष्ट्रीय प्रचार सचिव दलबीर धनखड़, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक राजदीप फौगाट, राष्ट्रीय महासचिव कमलेश सैणी, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक पूर्ण सिंह डाबड़ा, राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत सिंह सौंढ़ा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सीपीएस अनीता यादव, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक गंगा राम, राष्ट्रीय सचिव विजय प्रकाश, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश सूटा, प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौटाला का राजनीतिक सफर

जजपा के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला ने इनेलो में रहकर 2009 में प्रदेशभर में जन आक्रोश पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ला दिया था। नांगल चौधरी के रायमलिकपुर से लेकर चंडीगढ़ तक करीब 600 किलोमीटर की एक माह की पदयात्रा का सीधा असर प्रदेश के विधानसभा चुनाव-2009 पर पड़ा और पार्टी नौ सीट से 32 सीटों पर पहुंच गई थी।

80 के दशक में राजनीति में हुए थे सक्रिय
डॉ. अजय सिंह चौटाला 80 के दशक में सक्रिय राजनीतिक में आए थे और उन्होंने 1989 में अपना पहला चुनाव राजस्थान की दाता रामगढ़ की विधानसभा सीट से जीता। उन्होंने दूसरा चुनाव राजस्थान की नोहर विधानसभा सीट से सन 1998 में लड़ा और वे जीतकर राजस्थान में दूसरी बार विधायक बने। 1999 में अजय सिंह भिवानी लोकसभा सीट से जीतकर सांसद बने और 2004 में वे राज्यसभा के सदस्य चुने गए। 2009 के विधानसभा चुनाव में अजय सिंह डबवाली सीट पर चुनाव जीतकर पहली बार हरियाणा विधानसभा के सदस्य बने। इस चुनाव में उन्हें डबवाली से 47.55 प्रतिशत वोट मिले थे।

इनेलो से निष्कासित होने के बाद बनाई थी पार्टी
इनेलो से निष्कासित करने के बाद डॉ. अजय सिंह चौटाला ने 9 दिसंबर 2018 को जींद में जननायक जनता पार्टी बनाई और उनकी अगुवाई में पार्टी ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 10 सीटें लेकर सरकार में भागेदारी की। 5 अगस्त 2003 को भिवानी से लोकसभा सांसद रहकर अजय सिंह चौटाला ने युवाओं को राजनीति में सक्रिय करने के लिए इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) की स्थापना की। चौटाला ने राजस्थान यूनिवर्सिटी से वकालत और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पीएचडी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed