फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Airport closed, passengers miss their flight

एयर इंडिया के 20 यात्रियों की छूटी फ्लाइट

Sun, 24 Nov 2013 11:05 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Nov 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
Airport closed, passengers miss their flight
सुभाष शर्मा को पत्नी के साथ मुंबई जाना था। जींद से चार घंटे का सफर तय कर सुबह दस बजे जब चंडीगढ़ पहुंचे तो उनके होश ही उड़ गए। एयरपोर्ट बंद हो चुका था।
विज्ञापन


उनकी सवा ग्यारह बजे की फ्लाइट उनके पहुंचने से भी एक घंटे पहले जा चुकी थी। उन्हें इस बात का मलाल था कि तय कार्यक्रम के तहत रनवे मेंटिनेंस के लिए बंद किया गया।
विज्ञापन


इसके बावजूद एयरलाइंस की ओर से उन्हें फ्लाइट का टाइम बदलने की सूचना नहीं दी गई।

एयर इंडिया की चंडीगढ़-दिल्ली-मुंबई की सुबह 11 बजे की यह कनेक्टिंग फ्लाइट शनिवार को सुबह 9:15 बजे रवाना कर दी गई थी।

इस तरह परेशान होने वाले सुभाष शर्मा अकेले नहीं थे। एयर इंडिया के उनके जैसे करीब 20 और यात्रियों की फ्लाइट भी मिस हुई।

इसके अलावा कुछ प्राइवेट एयरलाइंस के यात्री भी सूचना न मिलने की वजह से परेशान हुए। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट के लिए 160 यात्रियों की बुकिंग थी, जिनमें से 140 को पहले ही सूचित कर दिया गया, लेकिन 20 यात्रियों की फ्लाइट छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन यात्रियों ने एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया और एयर इंडिया अधिकारियों के साथ बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed