फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Strike, BJP Minister Anil Vij Reaction on Indian Airforce Strike in POK

पीओके में 'एयर स्ट्राइक' पर मंत्री अनिल विज का बयान- शेर के बच्चे ने दिखा दिया 56 इंच का सीना

Wed, 27 Feb 2019 09:17 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Air Strike, BJP Minister Anil Vij Reaction on Indian Airforce Strike in POK
अनिल विज - फोटो : SELF
पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक ने देशवासियों में जोश भर दिया है। भाजपाई मंत्री अनिज विज ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शेर के बच्चे ने अपना 56 इंच का सीना दिखा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा, करके दिखाया। दुश्मन को उसके घर में घुसकर ढेर किया। आज स्वायत्त संस्थाओं पर नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर हमला हुआ है।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के बाद माद्दा रखने वाला दूसरा नेता मिला है

Air Strike, BJP Minister Anil Vij Reaction on Indian Airforce Strike in POK
शहीद का परिवार
शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस सलारिया के पिता रिटायर्ड कर्नल स्वर्ण सिंह सलारिया के लिए आज खुशी का दिन है। पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद वे बेहद खुश हैं। उन्होंने इसका जश्न मनाया और मिठाई बांटी। उन्होंने अपने बड़े भाई रिटायर्ड सागर सिंह सलारिया को मिठाई खिलाकर इसकी बधाई दी।

दोनों भाइयों ने कहा कि देश को इंदिरा गांधी के बाद माद्दा रखने वाला दूसरा नेता मिला है। सुबह चार बजे जहाजों की आवाज सुनी तो महसूस हो गया था कि कुछ होने वाला है और वो हो भी गया। इसे कहते हैं, दुश्मन को उसी के घर में घुसकर ढेर करना। आज की स्ट्राइक का सारा श्रेय मोदी सरकार को जाता है।

बता दें कि रिटायर्ड कर्नल स्वर्ण सिंह सलारिया 1965 और 1971 का युद्ध लड़ चुके हैं। वहीं उनके बड़े भाई रिटायर्ड सागर सिंह सलारिया 1962, 1965 और 1971 का युद्ध लड़ चुके हैं। आज भी उनके दिल में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा कम नहीं हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed