Punjab Air Quality: कई शहरों में AQI पहुंचा 300 के पास, आप बोली- प्रदेश की हवा हरियाणा से अच्छी
पराली जलाने के कारण पंजाब की हवा में जहर घुलता जा रहा है। कई जिलों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब (300 एक्यूआई) के पास पहुंच गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पराली जलाने के कारण पंजाब की हवा में जहर घुलता जा रहा है। कई जिलों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब (300 एक्यूआई) के पास पहुंच गया है। मुख्यमंत्री मान के जिले में पराली जलाने के मामले में पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है। पंजाब में साल 2021 के मुकाबले इस साल अब तक 30 फीसदी ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं।
लुधियाना का एक्यूआई 299 पहुंच चुका है जबकि 300 एक्यूआई होने पर प्रदूषण को बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। हवा जहरीली हो जाती है और लोगों को कई तरह की सांस संबंधी समस्याएं पेश आने लगती हैं। इसके अलावा मंडीगोबिंदगढ़ में एक्यूआई 277, अमृतसर में 236, पटियाला 240 और जालंधर में 223 दर्ज किया गया है। ये सभी खराब की श्रेणी में आते हैं।
शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने के 2437 मामले सामने आए। संगरूर जिले में ही सबसे अधिक 471, जबकि सबसे कम केवल तीन मामले एसएएस नगर से सामने आए। इसके अलावा बरनाला में 267, फरोजपुर 242, मोगा 204 मामले सामने आए हैं। पंजाब में इस सीजन के दौरान पराली जलाने के केसों की संख्या बढ़कर 26583 हो गई है, जो पिछले साल के इसी अवधि के दौरान दर्ज 23465 मामलों से करीब 30 फीसदी अधिक हैं। हालांकि शुक्रवार को पंजाब में पराली जलाने के दर्ज मामले साल 2020 व 2021 के क्रमवार 4908 और 3032 मामलों के मुकाबले कम रहे।
Punjab | Amid severe #AirPollution gripping Delhi and parts of northern India, stubble burning continues in fields of Amritsar pic.twitter.com/O8uDBAYNzP
— ANI (@ANI) November 4, 2022
पंजाब की हवा हरियाणा से ज्यादा बेहतर: आप
पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों कुलदीप सिंह धालीवाल और गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि गुजरात में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से लोगों का ध्यान हटाने के लिए केंद्र सरकार पराली जलाने के मुद्दे को हवा दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पंजाब के सिर पराली से प्रदूषण फैलाने के आरोप लगा रही है।
पंजाब भवन में शुक्रवार को धालीवाल और मीत हेयर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब की हवा हरियाणा से ज्यादा बेहतर है। उन्होंने कहा कि कि आज तक के डाटा के अनुसार, हरियाणा के कई शहर भारत के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की सूची में पहले 10 शहरों में शामिल हैं, जिनमें हिसार, फरीदाबाद, सिरसा, रोहतक, सोनीपत और भिवानी शामिल हैं।
पंजाब का कोई भी शहर इस सूची में शामिल नहीं है। इससे पता चलता है कि पंजाब के मुकाबले हरियाणा में पराली को आग लगाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पराली के मुद्दे पर दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी भाजपा के इशारे पर राजनीति कर रहे हैं और बिना किसी अधिकार के पंजाब के मुख्यमंत्री को इस मामले पर चिट्ठियां लिख रहे हैं।