फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   air pollution, haryana government order to restrict all kinds of activities in open in schools

दुष्यंत चौटाला बोले- मानता हूं दिल्ली में प्रदूषण काफी, बॉर्डर सील करने से समस्या हल नहीं होगी

Sat, 02 Nov 2019 04:17 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 02 Nov 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
air pollution, haryana government order to restrict all kinds of activities in open in schools
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : एएनआई
हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली में प्रदूषण पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का कारण हरियाणा और पंजाब में पराली जलाना बताया जा रहा है। अगर ऐसा है तो हरियाणा बड़े खतरे में हैं। बॉर्डर सील कर दिए जाने से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पराली जलाए जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में 34 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
विज्ञापन

 

खुले में की जाने वाली गतिविधियों पर बैन

हरियाणा में प्रदूषण के चलते सभी निजी और सरकारी स्कूलों में खुले में की जाने वाली गतिविधियों पर बैन लगा दिया गया है। यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। इसलिए राज्य शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि वे सभी निजी और सरकारी स्कूलों को निर्देशित कर दें। विद्यार्थियों से खुले में की जाने वाली गतिविधियां न कराई जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed