फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Force's MiG-21 crash in Jwali, search of pilot continued

कांगड़ा में गिरा एयरफोर्स का मिग-21, टुकड़ों में बिखरा विमान, पायलट की तलाश जारी

Thu, 19 Jul 2018 09:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब) Updated Thu, 19 Jul 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
 Air Force's MiG-21 crash in Jwali, search of pilot continued
दुर्घटनाग्रस्त विमान
धर्मशाला कांगड़ा जिला के फतेहपुर में एयरफोर्स का मिग 21 क्रैश हो गया है। विमान में सवार पायलट की तलाश जारी है। हादसा फतेहपुर के पट्टा जाट्टियां के निकट गांव पल्ली में हुआ। हादसे की जगह पर विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हवा में ही विमान क्रैश होने के बाद टुकड़ों में तब्दील होने के बाद एक पेड़ से टकरा गया। जिसके बाद इसमें आग लग गई। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय विमान मिग-21 ने बुधवार दोपहर 1:21 मिनट पर पंजाब के पठानकोट एयरबेस से हिमाचल के लिए उड़ान भरी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पठानकोट एयरबेस से भी एक टीम रवाना कर दी गई है। कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि यह एयरफोर्स का मिग-21 विमान है, जिसमें एक पायलट मौजूद था। विमान ने पठानकोट से उड़ान भरी थी, लेकिन इसका संपर्क एयरफोर्स से ज्वाली में टूट गया। टीम मौके पर पहुंच गई है और पायलट की तलाश जारी है। विमान क्रैश कैसे हुआ, इसके कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर भी हो चुका है क्रैश
बता दें कि इससे पहले इसी साल जनवरी में मिग-29K विमान गोवा एयरपोर्ट के रनवे पर क्रैश हो गया था। हालांकि रेस्क्यू टीम ने ट्रेनी पायलट को सुरक्षित निकाल लिया था। मिग-21 सुपरसोनिक लड़ाकू जेट विमान है। सोवियत संघ के मिकोयान-गुरेविच डिजाइन ब्यूरो ने इसका निर्माण किया है। पहले इसे बलालैका के नाम से जाना जाता था। क्योंकि यह रूसी संगीत वाद्य ऑलोवेक की तरह दिखता था।


पिछले साल दिसंबर में मिग-21 विमान की भारतीय वायुसेना से विदाई हो चुकी है। 29 दिसंबर को राजस्थान के नाल स्थित वायुसेना स्टेशन से मिग-21 एयरक्राफ्ट ने अपनी आखिरी उड़ान भरी थी। इसके बाद ही वायुसेना ने मिग-21 विमान को अलविदा कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed