फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Force Recruitment Exam Online Hack in rohtak

एयरफोर्स भर्ती परीक्षा ऑनलाइन हैक, हैकिंग का जखीरा और तकनीक देख उड़े पुलिस के होश

Sat, 15 Sep 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Sat, 15 Sep 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स में तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए चल रही ऑनलाइन परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। एयरफोर्स पुलिस की स्पेशल टीम ने शहर के हिसार बाईपास स्थित श्रीकृष्णा ऑनलाइन सोल्यूशन पर छापा मारा। लैपटॉप के जरिए एकेडमी के परीक्षा केंद्र में कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर पेपर सॉल्व कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से पांच लैपटॉप बरामद हुए। ऑनलाइन पेपर हल कर उम्मीदवारों का चयन कराने वाले गिरोह के सदस्य एकेडमी के साथ लगते निजी अस्पताल की छत पर बने कमरे से यह फर्जीवाड़ा कर रहे थे। इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


वीरवार को एयरफोर्स में विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा होनी थी। इसके लिए श्रीकृष्णा ऑनलाइन सोल्यूशन में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। यहां सुबह से ही परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों की कतार लगनी शुरु हो गई। शाम तक यह सिलसिला जारी रहा। इसकी वजह यहां अलग-अलग बैच में परीक्षा कराया जाना रहा। इस ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कम्प्यूटर सिस्टम हैक कर नकल कराई जा रही थी।
विज्ञापन


 इसकी भनक लगने पर एयरफोर्स पुलिस की स्पेशल टीम अपने कमांडिंग ऑफिसर के साथ सुबह रोहतक पहुंची। इस दौरान छानबीन में उनके हाथ कुछ नहीं लगा। शाम को टीम के हाथ कुछ तथ्य लगे। इस पर छापा मारा तो नकल कराने का मामला सामने आया। यहां से दो लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। एकेडमी संचालक फरार है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के ऊपर बनाया था कंट्रोल रूम
ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने के लिए पहले से तैयारी थी। इसके लिए केंद्र के साथ लगते निजी अस्पताल के ऊपर बने कमरे को कंट्रोल रूम बनाया गया था। यहां एकेडमी के कम्प्यूटर सिस्टम हैक करने के लिए एक तार कमरे तक बिछाया गया। नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों ने कम्प्यूटर रिमोट पर लेकर उनका पेपर हल कराया।

नकल के खेल से रद्द होगी परीक्षा
ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में कम्प्यूटर हैक कर नकल कराने का खुलासा उम्मीदवारों की परेशान बढ़ाएगा। इस फर्जीवाड़े का खुलासा करने वाले अधिकारियों की मानें तो यह परीक्षा रद्द होगी। उम्मीदवारों को अपने चयन का दूसरा मौका मिलने की उम्मीद कम है। इस बारे में एफरफोर्स के उच्चाधिकारी फैसला करेंगे। उनकी मंजूरी पर ही परीक्षा दोबारा हो सकती है।


एयरफोर्स की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा चल रही थी। यहां कम्प्यूटर हैक कर नकल कराने का मामला सामने आया है। एयर फोर्स के अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस ने इसका खुलासा किया है। -इंस्पेक्टर जगबीर, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed