फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Connectivity of Chandigarh

अब डॉक्टरों ने मांगी सिटी से ज्यादा फ्लाइट्स

Wed, 12 Feb 2014 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
Air Connectivity of Chandigarh

कभी कांफ्रेंस के लिए जाना तो कभी वर्कशाप की टेंशन या फिर सेमिनार की आपाधापी, सीमित फ्लाइट्स के कारण सिटी ब्यूटीफुल के डाक्टरों का कीमती वक्त ट्रेवलिंग में ही बीत जाता है। यही कारण है कि यहां के आठ हजार से ज्यादा डाक्टर चाहते हैं कि सिटी से कनेक्टिविटी बढ़ाई जाए। मेट्रो से कनेक्टिविटी सबसे ज्यादा आवश्यक है।  

विज्ञापन


फ्लाइट्स की सिटी से सबसे ज्यादा आवश्यकता है। कालीकट में कांफ्रेंस है तो हमें एक दिन चलेंगे तो दूसरे दिन पहुंचेंगे। यहां से फ्लाइट्स की कनेक्टिविटी सबसे ज्यादा आवश्यक है। कम से कम बंगलूरू, गोवा और अहमदाबाद के लिए तो फ्लाइट्स जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन

डा. रोहित बंसल, डर्मटोलाजिस्ट, मनीमाजरा

एयर कनेक्टिविटी की डाक्टरों की ही नहीं बल्कि हरेक प्रोफेशनल की मांग है। कम कम मेट्रो के लिए यहां से उड़ान होनी ही चाहिए। अगर आप देखें तो नई दिल्ली के बाद नार्थ में चंडीगढ़ एयरपोर्ट ही है। इसलिए एयरपोर्ट अथारिटी और विमानन कंपनियों को यहां भी बोझ देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. पंकज गर्ग सीनियर कोलोरेक्टल सर्जन पंचकूला

चंडीगढ़ में मुंबई के लिए एयर कनेक्टिविटी है और नई दिल्ली के लिए, यह पर्याप्त नहीं है। सिटी को कम से कम मेट्रो से तो जोड़ देना चाहिए। यह सबके लिए लाभदायक होगा। इससे ट्रेवल करना आसान होगा और सिटी की वैल्यू भी बढ़ेगी।
डा. धीरज खुराना न्यूरो सर्जन पीजीआई

चंडीगढ़ से फ्लाइट्स की कनेक्टिविटी होने का लाभ सिटी के लोगों को ही मिलेगा। हमारा अभी कम से कम दो दिन का समय लग जाता है यदि हम कांफ्रेंस में जाते हैं। फ्लाइट्स की कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो एक दिन में ही कांफ्रेंस अटेंड करके लौटा जा सकता है।

डा. विकास शर्मा, नेशनल स्किन हास्पिटल, हाउसिंग बोर्ड, मनीमाजरा

चंडीगढ़ से ज्यादातर शहरों के लिए कनेक्टिटिंग फ्लाइट्स हैं। ऐसी स्थिति में यदि कोई चाहे भी तो एक दिन मेें जाकर उसी दिन नहीं लौट सकता है। कनेक्टिविटी बढ़ाई जानी चाहिए।
डा. रवि गुप्ता, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जीएमसीएच-32, चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed