फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Air Connectivity of Chandigarh

अब स्मॉल स्केल इंडस्ट्री को चाहिएं ज्यादा फ्लाइट्स

Tue, 11 Feb 2014 02:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Feb 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
Air Connectivity of Chandigarh
शहर के एसएमई (स्माल स्केल इंडस्ट्री) के उद्यमियों का यहां से फ्लाइट्स से काफी आना-जाना होता है। लेकिन, उन्हें यहां से देश के अन्य बड़े शहरों के लिए अधिकतर कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ती है।
विज्ञापन


कनेक्टिविटी की सबसे ज्यादा डिमांड एसएमई उद्यमियों की है। सिटी एयरपोर्ट से सीमित उड़ानों ने उनके बिजनेस पर भी अंकुश लगा रखा है।

उद्यमियों की मांग है कि यहां से जयपुर और अहमदाबाद के लिए भी सीधी उड़ान होनी चाहिए। चेन्नई, नई दिल्ली समेत देश के सभी बड़े शहरों के लिए ऐसी उड़ान सुविधा हो जिससे कि एक ही दिन में आना-जाना हो सके।
विज्ञापन


कोट्स

चंडीगढ़ में दो हजार से ज्यादा इंडस्ट्री हैं। इनमें मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिटस हैं। रा मैटेरियल बाहर से मंगवाते हैं। बाहर आना-जाना लगा रहता है। ऐस में समय कम तभी लगेगा जबकि फ्लाइट्स ज्यादा और सीधी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एसएस तिवारी, विन मैक लैबोरेट्री

चंडीगढ़ से फ्लाइट्स ज्यादा से ज्यादा और डायरेक्ट होनी चाहिए। हमारी इंडस्ट्री के लिए यह सबसे ज्यादा जरूरी होगा। यहां पार्ट्स दूसरे राज्यों से आते हैं। आटो इंडस्ट्री को ही देखें तो कई बड़े शहरों से ट्रांसपोर्टेशन होता है। ऐसी स्थिति में समय तो बचेगा ही।

बीएस सैनी, एमएस इंजीनियरिंग

चंडीगढ़ से घरेलू उड़ानों की कमी है। राजस्थान से चंडीगढ़ में काफी व्यापारी आते हैं और अहमदाबाद से भी। फैब्रिक का काम ज्यादा है। यहां से ट्रैक्टर पार्ट्स और स्क्रू का काम ज्यादा है और बाथ फिटिंग का काम है। ऐसे में हवाई सुविधा बेहतर होनी चाहिए।
संजीव सागर, ऑनर वी सागर संस

चंडीगढ़ से घरेलू उड़ानों की संख्या बढ़ाने से लघु उद्यमियों को बहुत फायदा होगा। चेन्नई, कोलकाता और जयपुर की फ्लाइट्स ज्यादा आवश्यक हैं।
यतींद्र चौहान, मीनाक्षी फूड्स इंडस्ट्रीयल एरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed