{"_id":"6881e4631f4c80d119fb796fa76b0589","slug":"air-asia-flight-schedule-changed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Oct 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से सीधी बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट एयर एशिया का शेड्यूल अब बदल गया है। नए शेड्यूल के अनुसार एयर एशिया की फ्लाइट दोपहर 12.40 बजे चंडीगढ़ आएगी और दोपहर 13.05 बजे चंडीगढ़ से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
इससे पहले ये फ्लाइट शाम 6.30 बजे बंगलूरू से चंडीगढ़ आती थी और शाम को 7.05 बजे चंडीगढ़ से बंगलूरू को रवाना होती थी।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट अथारिटी के नए विंटर शेड्यूल में यह परिवर्तन होगा। इसके अतिरिक्त विंटर शेड्यूल में कोई खास परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन