{"_id":"5b2d4f914f1c1bfa6e8b9601","slug":"agree-to-give-full-amount-to-22-medal-winners-of-commonwealth-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के 22 पदक विजेताओं को मिलेगी पूरी राशि, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के 22 पदक विजेताओं को मिलेगी पूरी राशि, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रमंडल खेल में हरियाणा के 22 पदक विजेताओं को पूरी इनामी राशि प्रदान करने का रास्ता साफ हो गया है। सीएम मनोहर लाल एजेंसियों से खेलने वाले खिलाड़ियों को भी पूरी राशि देने को तैयार हो गए हैं। खेल मंत्री अनिल विज की ओर से भेजे गए पूरी राशि देने के प्रस्ताव को सीएम ने मंजूरी दे दी है। विज ने बताया कि सभी 22 खिलाड़ियों को जल्द सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य की खेल नीति के तहत पूरी राशि दी जाएगी, जिसमें किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं होगी।
इस वर्ष आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में संपन्न 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के 22 खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। यह देश में जीते गए कुल पदकों का 33 प्रतिशत थे। इन खेलों में हरियाणा खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण, 6 रजत तथा 7 कांस्य पदक जीते थे। विज ने कहा कि खेल नीति के तहत स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को ए-क्लास नौकरी के साथ-साथ 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देंगे। रजत पदक विजेता खिलाड़ी को बी-क्लास नौकरी व एक करोड़ रुपये पुरस्कार राशि व कांस्य पदक विजेता को सी-क्लास नौकरी व 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
इसके साथ ही इन खेलों के प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ियों को साढ़े सात लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के तौर पर देंगे। हरियाणा की खेल नीति अपनी तरह की पहली नीति है जिसके तहत विजेता खिलाड़ियों को देश में सबसे अधिक पुरस्कार राशि तथा नौकरी दी जाती है। हरियाणा सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उचित कदम उठाती रहेगी। उम्मीद करते हैं कि हरियाणा के खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में भारत का सिर गर्व से ऊंचा करेंगे।