फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   again controversial statement of togadia on muslim

'मुसलमानों की बढ़ती आबादी देश के लिए खतरनाक'

Mon, 06 Apr 2015 04:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Apr 2015 04:47 PM IST
विज्ञापन
again controversial statement of togadia on muslim

देश में मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या राष्ट्र के लिए खतरा बन सकती है। इस पर लगाम लगाने के लिए देश में दो बच्चों का कानून बनना चाहिए। यह कानून सभी धर्मों पर लागू होना चाहिए।

विज्ञापन


जो कानून की अनदेखी करे उसकी नागरिकता समाप्त होनी चाहिए। यह बात रविवार को सेक्टर-30 स्थित अग्रसेन भवन में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि देश में कॉमन सिविल कोड लाई जाए। सर्वोच्च न्यायालय ने भी यह सुझाया है। यह सेक्युलर सरकार की शर्त है।
विज्ञापन


2050 तक अधिक हो जाएगी मुसलमानों की संख्या
तोगड़िया ने कहा कि 2050 तक मुसलमानों की जनसंख्या हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की ये बढ़ती जनसंख्या क्रिश्चियन, सिख, जैन, बौद्ध और सनातन हिंदू सभी धर्मों के लिए खतरा है। उन्होंने हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस समय इंग्लैंड में 69 प्रतिशत क्रिश्चियन है, लेकिन 2070 तक इंग्लैंड नॉन क्रिश्चियन कंट्री हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेशियों को हटाने के लिए बने एक्शन प्लान

again controversial statement of togadia on muslim

उन्होंने कहा घुसपैठिए बांग्लादेशी यहां पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन यह आरोप यहां के हिंदुओं पर आता है। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए असम और पश्चिम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का काम कर रहे हैं। जोकि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

तोगड़िया ने कहा कि तीन करोड़ बांग्लादेशी मुसलमानों को भारत से बाहर करने के लिए स्टेट और केंद्र सरकार एक्शन प्लान बनाए। जब जनसंख्या बढ़ती है तो देश की इकॉनमी पर इसका असर पड़ता है। एक सवाल के जवाब में कहा कि मोदी सरकार कैसी चल रही है तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के बारे में चिंतन नहीं किया है। जब चिंतन करेंगे तो बताएंगे। पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा उनके प्रवेश पर उन्होंने कहा कि फेसबुक और व्हाटसएप से पांच करोड़ हिंदुओं तक आवाज हर रोज पहुंचायी जाएगी। इसकी कोशिश शुरू हो गई है।

केंद्र सरकार करे पुनर्विचार
डॉ प्रवीण तोगड़िया ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर कहा कि केंद्र सरकार पुनर्विचार करे। आज भी जेएंडके में हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। अजहर मसूद और मुंबई के गुनहगार खुलेआम घूम रहे हैं। यह समझ से परे है। विश्व हिंदू परिषद की विशेष संपर्क अखिल भारतीय बैठक के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed