{"_id":"5b4f589a4f1c1b48748b58de","slug":"after-gangster-revelations-and-video-viral-akali-leader-receives-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर के खुलासे और वीडियो वायरल के बाद अकाली नेता को मिली सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर के खुलासे और वीडियो वायरल के बाद अकाली नेता को मिली सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में एक गैंगस्टर की ओर से खतरनाक अपराधियों से गठजोड़ एवं राजनीतिक पनाह के खुलासे बाद पुलिस प्रशासन ने अकाली नेता एवं ट्रक यूनियन निहाल सिंह वाला के प्रधान जगदीप सिंह गटरा को बुधवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही बाघापुराना से कांग्रेस विधायक दर्शन सिंह बराड़ ओर उसके बेटे कंवलजीत सिंह बराड़ की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यहां डीएसपी (स) सत्तपाल सिंह गिल ने अकाली नेता जगदीप सिंह गटरा को दो सुरक्षा कर्मचारी उपलब्ध कराने की पुष्टि की है। पूर्व अकाली विधायक एवं अब कांग्रेसी नेता महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला के लड़के धर्मपाल सिंह ने एक रेडियो चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि उसके पिता मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और डीजीपी से मिलकर जांच की मांग कर चुके हैं। उन्होंने चैनल से बातचीत दौरान कहा कि उनके पिता समेत इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की मांग की है, जिससे सारी असलियत सामने आ सके।
उन्होंने यह भी कहा कि वीडियो में एक राजसी नेता की ओर से गनमैन लेने के लिए जानबूझ कर अपनी गाड़ी जलाने की बात भी कही गई है। जबकि इससे पहले विधायक दर्शन बराड़ का बेटा यूथ कांग्रेस नेता कंवलजीत सिंह बराड़ समागम में यही बात कह चुके हैं। क्योंकि गैंगस्टर वीडियो में लिखी इबारत पढ़ता दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पिता महेशइंद्र सिंह का जिला कांग्रेस की अध्यक्ष के लिए हाईकमान की सूची में आने बाद उन्हें बदनाम करने के लिए उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश है।
विज्ञापन
रेडियो चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके दादा गुरचरन सिंह निहाल सिंह वाला की 26 साल पहले मृत्यु हो गई थी, वह सांसद और विधायक भी रहे, उन पर भी कीचड़ उछाला जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन सिंह बराड़ 1992 में मंत्री बने और 2007 में विधायक चुने गए, तब उन्होंने यह जांच क्यों नहीं करवाई।
यहां बताने योग्य है कि गैंगस्टर की ओर से वायरल वीडियो में पूर्व अकाली विधायक एवं अब कांग्रेसी नेता महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला और उनके लड़के धर्मपाल सिंह के मारे दविंदर बंबीहा आदि गैंगस्टरों से जहां संबंधों की बात कही गई है और उनके पास से कांग्रेस विधायक दर्शन सिंह बराड़ ओर अकाली नेता जगदीप सिंह गटरा का कत्ल करवाना चाहते थे। यह वीडियो वायरल होने बाद महेशइंद्र सिंह निहाल सिंह वाला ओर उनके बेटे धर्मपाल सिंह व अन्य ने वीडियो के जरिए आरोपों का जवाब दिया है । इस बारे में विधायक दर्शन सिंह बराड़ ओर उनके बेटे कंवलजीत सिंह बराड़ से संपर्क नहीं हो सका।