{"_id":"580915784f1c1b103070433d","slug":"after-dengue-bird-flu-returned-in-chandigarh-alert-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लौट आया है बर्ड फ्लू, पहले दिल्ली में तो अब चंडीगढ़ में भी हाईअलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौट आया है बर्ड फ्लू, पहले दिल्ली में तो अब चंडीगढ़ में भी हाईअलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
Alert of bird flu in chandigarh
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। डिपार्टमेंट ने सरकुलर जारी कर संबंधित डिपार्टमेंट को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
फील्ड के कर्मचारियों से कहा गया है कि यदि फॉरेस्ट एरिया में किसी पक्षी की मौत होती है तो उसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। एनिमल हस्बेंडरी डिपार्टमेंट को भी अपने एरिया में सर्विलांस तेज करने का निर्देश दिया गया है। उनसे मुर्गी पालकों पर नजर रखने को कहा गया है।
मृत पक्षी की सूचना पर उसके सैंपल जांच के लिए भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज लेबोट्ररी में भेजे जाएंगे। इसके अलावा हेल्थ डिपार्टमेंट को भी सरकुलर की कापी भेजी गई, जिसमें उन्हें भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

चंडीगढ़ में दो साल पहले हुई थी बर्ड फ्लू की पुष्टि
bird flu
- फोटो : File Photo
शहर में दो साल पहले बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। धीरे-धीरे सुखना की लेक की बतखों की मौत हो रही थी। उसके बाद सैंपल पहले जालंधर भेजे गए और फिर भोपाल, जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। एहतियात के तौर पर सभी बतखों को मार दिया गया था।
तब से सुखना पर बतखों को लाने की रोक है। सुखना लेक पर भी हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं। सुखना में प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसलिए एहतियात के तौर पर फारेस्ट डिपार्टमेंट ने कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
नई दिल्ली में 18 पक्षियों की मौत
नई दिल्ली में अब तक 18 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। खतरे को देखते हुए दिल्ली चिड़ियाघर और डियरपार्क को बंद कर दिया गया है। उसके बाद विभिन्न पक्षी विहारों और मुर्गी बाजारों से 50 से ज्यादा नमूने भरकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।
दिल्ली सरकार ने पड़ोसी राज्यों को एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया है। डिपार्टमेंट ने बताया कि नई दिल्ली में पहला मामला 14 अक्तूबर को सामने आया था। इसमें दो प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई थी। उसके दूसरे दिन 11 और पक्षी मृत मिले थे। 17 एवं 19 अक्टूबर को एक-एक पक्षी और मरे। इनमें से आठ पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल और जालंधर भेजे गए, जहां इनमें एच-5 एन्फ्लुएंजा वायरस होने की पुष्टि हुई।