टी-20 फाइनल में हारने पर युवराज के घर फेंके गए पत्थर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार से नाराज क्रिकेट फैन्स ने युवराज सिंह के सिटी स्थित घर पर पथराव कर दिया। इस दौरान फैन्स ने काफी देर तक वहां युवराज के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए फैन्स ने फाइनल में भारत की हार के लिए युवराज के प्रदर्शन को जिम्मेदार बताया।
घर पर कोई भी मौजूद नहीं था
चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मार्डन कॉम्पलेक्स के पास युवराज का डुप्लेक्स हाउस है। टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम के हारने के एकदम बाद रविवार देर रात वहां काफी क्रिकेट फैन्स जमा हो गए। इसके बाद गुस्साए फैन्स ने युवराज के घर के बाहर पत्थराव कर दिया। हालांकि उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था।
युवराज के खिलाफ नारेबाजी
फैन्स ने फाइनल में भारत की हार का कारण युवराज के प्रदर्शन को ठहराया। इस पर फैन्स ने युवराज के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। इस बीच किसी ने युवराज के घर की ओर पत्थर फेंका, तो उसके बाद फैन्स ने पथराव कर दिया।
पुलिस के पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारी फरार
चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित मार्डन कॉम्पलेक्स के पास युवराज का डुप्लेक्स हाउस पर पथराव की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहे फैन्स वहां से फरार हो गए। देर रात तक पुलिस युवराज के घर के बाहर तैनात थी।