{"_id":"651acca4278a378fbcb11016c923bc55","slug":"advertising-companies-get-benefit-from-collusion","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विज्ञापन कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विज्ञापन कंपनियों को पहुंचाया जा रहा फायदा'
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 19 Dec 2013 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद गुप्ता ने शहर में लगे विज्ञापन बोर्डों पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ अफसरों की मिलीभगत से कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
सेक्टर-2 के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में गुप्ता ने कहा कि उन्होंने विज्ञापन पालिसी के संबंध में एक आरटीआई मांगी थी, जिसमें पता चला कि एक कंपनी और नगर निगम के बीच जो एग्रीमेंट हुआ था, उसे दरकिनार करते हुए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
गलत तरीके से कंपनी को लाखों रुपये का फायदा पहुंचाया जा रहा है। एग्रीमेंट के तहत क्लॉज 9 में लिखा है कि कंपनी को विज्ञापनों पर 20 फीसदी हिस्सा सरकारी विज्ञापन के लिए रखना होगा, लेकिन विज्ञापन कंपनी ने एक प्रतिशत भी जगह नहीं छोड़ी है। इससे कंपनी को 20 लाख रुपये का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
बस क्यू शेल्टर का भी खयाल नहीं
गुप्ता ने कहा कि शहर के 54 बस क्यू शेल्टरों पर विज्ञापन लगाने से नुकसान होने पर उसे ठीक कराने की जिम्मेदारी कंपनी को दी गई थी।
अगर किसी बस क्यू शेल्टर में कुर्सी टूटी है, सीलिंग खराब है तो उसे तीन दिन के अंदर ठीक कराने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने की सूरत में 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूलने का प्रावधान है, लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।
कुछ बस क्यू शेल्टरों में जहां पहले कुर्सियां थीं, वहां पत्थर की स्लैब बना दी गई है। यह एग्रीमेंट का उल्लंघन है। इसके बावजूद निगम की ओर से कोई जुर्माना नहीं वसूला गया।
यूनिपोल लगाने में भी नियमों का उल्लंघन
ज्ञानचंद गुप्ता ने आरोप लगाया कि सड़क की रोड वर्म पर ही यूनिपोल लगे हैं, जबकि इन्हें रोड वर्म से 15 फुट दूर लगाने का प्रावधान है।
हो सकता है कि कुछ जगहों पर इतनी जगह नहीं हो, लेकिन ऐसी स्थित में इन यूनिपोल्स को कहीं और लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि होर्डिंग की साइज 19 फुट 6 इंच बाई 9.8 इंच होना चाहिए था, लेकिन यह साइज काफी अधिक बड़ा है। इस मामले की जांच सही ढंग से करवानी चाहिए।
इस मौके पर पूर्व सांसद रतन लाल कटारिया, वीर कुमार यादव, बंतो कटारिया, संजय आहुजा, जगजीत सोही, विकास पाल, दीपक शर्मा, विशाल सेठ, हरिश्चंद्र गर्ग भी उपस्थित थे।