फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission schedule, for private convent schools, finals

प्राइवेट-कॉन्वेंट स्कूलों का एडमिशन शेड्यूल फाइनल, इस दिन से करें आवेदन

Sat, 12 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Admission schedule, for private convent schools, finals
- फोटो : File Photo
चंडीगढ़ के करीब 70 प्राइवेट और 4 प्रमुख कॉन्वेंट स्कूलों में दाखिले के लिए कॉमन एडमिशन शेड्यूल फाइनल हो गया है। इन स्कूलों में एंट्री लेवल पर नर्सरी और केजी क्लास में दाखिले के लिए 1 दिंसबर से अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। 30 नवंबर तक सभी स्कूल स्कूल वेबसाइट पर दाखिले संबंधी सभी जरुरी सूचना जारी कर देंगे। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार शुक्रवार को शिक्षा सचिव सर्वजित सिंह ने शिक्षा विभाग की ओर से तैयार कॉमन एडमिशन शेड्यूल को अंतिम मंजूरी दे दी है। चंडीगढ़,पंचकूला और मोहाली के सैंकड़ों अभिभावक काफी दिनों से एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। 9 नवंबर को डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रुबिंदरजीत सिंह बराड़ और प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल के बीच कॉमन एडमिशन शेड्यूल को लेकर मीटिंग हुई थी। बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से प्रपोज किए गए कॉमन एडमिशन शेड्यूल में कुछ बदलाव के आश्वासन के बाद सभी प्राइवेट स्कूलों ने हामी भर दी थी। 
विज्ञापन


 नए शेड्यूल के तहत  30 नवंबर से प्राइवेट और कॉन्वेंट स्कूलों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 1 से 12 दिसंबर तक सभी प्राइेवट और कॉन्वेंट स्कूलों द्वारा एंट्री लेवल के लिए आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। शिक्षा विभाग के निर्देश के तहत आवेदन के लिए स्कूल कोई चार्ज नहीं लेंगे। लेकिन दाखिला पाने के बाद 100 रुपये प्रोसेसिंग फीस ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1 से 12 दिसंबर तक करें एंट्री लेवल क्लास के लिए आवेदन

Admission schedule, for private convent schools, finals
डीएसई रुबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि कॉमन एडमिशन शेड्यूल फाइनल कर दिया गया है। सभी स्कूलों को इसे फोलो करना होगा। अभिभावक और स्कूल प्रबंधकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार किया गया है। 

ये होगा एंट्री लेवल का कॉमन एडमिशन शेड्यूल  
30 नवंबर तक. सभी स्कूल दाखिले संबंधी जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे। 
1 से 12 दिसंबर - स्कूलों में आवेदन फार्म जमा होंगे। 
21 दिंसबर से 16 जनवरी- स्कूलों को लकी ड्रा के बाद फाइनल लिस्ट जारी करनी होगी। 
10 फरवरी तक. अभिभावकों को फीस जमा करनी होगी। 
15 फरवरी- वेटिंग लिस्ट जारी करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed