{"_id":"577004764f1c1bcb7379ab05","slug":"admission-for-class-11th-common-merit-list-will-be-released-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए 11वीं की कॉमन मेरिट लिस्ट आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए 11वीं की कॉमन मेरिट लिस्ट आज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Jun 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
एडमिशन
- फोटो : file photo
40 सरकारी स्कूलों में 11वीं की साढ़े 13 हजार सीटों पर दाखिले के लिए सोमवार को संभावित कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी। सोमवार शाम 4 बजे विभाग की वेबसाइट पर कॉमन मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इन सीटों केलिए लगभग साढ़े 15 हजार स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। इस लिस्ट में अपने नाम संबंधी किसी भी आपत्ति को सेक्टर-19 और 35 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दर्ज करवाया जा सकता है। आपत्ति 28 जून को दोपहर 2 बजे तक दर्ज करवाई जा सकती है। आपत्तियों के बाद 30 जून को अलॉटमेंट की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन