फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator will review today night curfew may be announced

प्रशासक आज करेंगे समीक्षा, रात्रि कर्फ्यू का हो सकता है एलान

Thu, 06 Jan 2022 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Administrator will review today night curfew may be announced
चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने वीरवार को समीक्षा बैठक बुलाई है। बैठक में सलाहकार धर्मपाल के साथ पंचकूला और मोहाली के डीसी भी उपस्थित रहेंगे। शहर में संक्रमण दर काफी ज्यादा है, इसे रोकने के लिए प्रशासक रात्रि कर्फ्यू व वीकेंड कर्फ्यू लगाने का एलान कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के केस बढ़ने के करीब चार महीने बाद सोमवार से वॉर रूम की बैठक शुरू हुई है। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित करेंगे। यह उनकी दूसरी बैठक होगी। बैठक को लेकर यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि शहर के केस काफी तेजी से बढ़े हैं। संक्रमण की दर भी ज्यादा है, इसलिए इसे रोकने के लिए प्रशासन कई प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। वीरवार को होने वाली बैठक में प्रशासक इन पर अंतिम मुहर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का प्रतिबंध लागू करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा, ताकि किसी को नुकसान न हो। बता दें कि कोरोना के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने सबसे पहले पर्यटन स्थलों को बंद करना शुरू कर दिया है, क्योंकि इनमें ही लोगों की सबसे अधिक भीड़ जुट रही है। रविवार को सुखना लेक पर पाबंदियां लगाई गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed