फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   administration will use Drone aircraft for survey and property record

प्रॉपर्टी रिकॉर्ड रखने को यहां खरीदे जाएंगे ड्रोन

Wed, 03 Feb 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Feb 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
administration will use Drone aircraft for survey and property record

अतिक्रमण रोकने के लिए प्रशासन हाईटेक तरीका अपनाने जा रहा है। प्रशासन पूरी प्रॉपर्टी का जियो सेटेलाइट मैपिंग रिकॉर्ड तैयार करेगा। इसके लिए 3 ड्रोन खरीदे जा रहे हैं। जो पूरे शहर का सर्वे कर प्रॉपर्टी की फोटो और अन्य जानकारी भेजेंगे।

विज्ञापन


इस जानकारी को जियो सेटेलाइट मैपिंग वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने सात करोड़ रुपये का बजट दिया है। महीने भर के अंदर ड्रोन खरीद लिए जाएंगे। जिसके बाद सर्वे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


इस हाईटेक तकनीक को लागू करने के मामले में गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने मंगलवार को डीसी अजीत बालाजी जोशी के साथ मीटिंग की। जिसमें तकनीक को लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। एस्टेट ऑफिस की मदद से यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो सेटेलाइट मैपिंग केसाथ प्रशासन ज्योग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम मैपिंग भी शुरू कर रहा है। जिसमें बिल्डिंग, ग्रीनरी, रोड और अन्य चीजों का वर्गीकरण के हिसाब से लेयर में मैप तैयार होना है। इन दोनों प्रोजेक्ट के पूरा होने पर प्रापर्टी संबंधी विवादों में कमी आएगी।


आधार से लिंक होगी प्रापर्टी
प्रापर्टी रिकॉर्ड को आधार कार्ड से भी लिंक किया जा रहा है। हरियाणा के जींद जिले के बाद चंडीगढ़ पहला ऐसा शहर है जो आधार से प्रॉपर्टी रिकॉर्ड लिंक कर रहा है। इस प्रोजेक्ट पर भी तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed