फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration is trying to have 70 percent electric vehicles running on the roads of Chandigarh by 2027.

Chandigarh News: प्रशासन की कोशिश 2027 तक चंडीगढ़ की सड़कों पर 70 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ें

Sat, 16 Mar 2024 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Administration is trying to have 70 percent electric vehicles running on the roads of Chandigarh by 2027.
चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से सेक्टर-34 के प्रदर्शनी मैदान में तीन दिवसीय इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं रिन्यूबल एनर्जी एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शुक्रवार को एक्सपो का शुभारंभ किया। उन्होंने एक्सपो में आई कंपनियों के उत्पादों को देखा और कहा कि सिटी ब्यूटीफुल के लोगों ने इलेक्ट्रिक वाहनों को अपने जीवन में शामिल करना शुरू कर दिया है। 31 मार्च तक शहर के 32 स्थानों पर 53 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। वे खुद इस योजना को मॉनिटर कर रहे हैं।पुरोहित ने उद्घाटन के बाद ईवी निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और शहरवासियों को संबोधित भी किया। कहा कि प्रशासन की ओर से सितंबर 2022 के दौरान ईवी पॉलिसी को लागू किया गया था। इसके चलते अब तक हजारों की संख्या में लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का पंजीकरण करवा चुके हैं। अब प्रशासन की ओर से रॉक गार्डन पार्किंग और लेक क्लब पार्किंग, सेक्टर 17 में मल्टी-लेवल पार्किंग, सेक्टर 22 में परेड ग्राउंड के सामने, सेक्टर 23, सेक्टर 34 में पासपोर्ट कार्यालय के पास आदि स्थानों पर लोगों की सुविधा के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू किए जा रहे हैं। पुरोहित ने कहा कि सरकारी विभागों में जहां ईवी को शामिल किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन का प्रयास है कि 2027 तक चंडीगढ़ की सड़कों पर 70 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ें। प्रशासन के साइंस एवं टेक्नोलॉजी विभाग के सचिव आईएफएस टीसी नौटियाल ने कहा कि शहर में ईवी के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। ईवी अपनाने में पूरे देश में चंडीगढ़ शीर्ष पर है। जनवरी-फरवरी 2024 में शहर में बिके कुल वाहनों में 15.66 फीसदी इलेक्ट्रिक थे। वहीं, अब तक सब्सिडी के रूप में 18.66 करोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed