फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actress Neeru Bajwa along with other appeared in amritsar court

Amritsar: कोर्ट में पेश होने पहुंची पंजाबी अभिनेत्री नीरू बाजवा, एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस

Mon, 18 Mar 2024 05:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 05:21 PM IST
सार

वेरका निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इस फिल्म में गुरु रविदास जी की तस्वीर दिखाई गई और वहीं कुछ अपशब्द बोले गए थे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्रनरेट को शिकायत दी थी। 

विज्ञापन
Actress Neeru Bajwa along with other appeared in amritsar court
कोर्ट में पेश होने पहुंचीं नीरू बाजवा। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाबी फिल्म बूहे बारियां की अभिनेत्री नीरू बाजवा, लेखक जगदीप सिंह और डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह सोमवार सुबह अमृतसर में न्यायाधीश प्रभजोत कौर की अदालत में पेश हुए। वेरका पुलिस ने 20 सितंबर 2023 को एससीएसटी एक्ट के तहत उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


वेरका निवासी सिमरनजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इस फिल्म में गुरु रविदास जी की तस्वीर दिखाई गई और वहीं कुछ अपशब्द बोले गए थे। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्रनरेट को शिकायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने अभिनेत्री नीरू बाजवा समेत तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। मामले की पैरवी कर रहे वकील सुनील कुमार राव, वकील पलविंदर सिंह और हरमनजोत कौर ने बताया कि सोमवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है। न्यायाधीश के समक्ष दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed