{"_id":"1cd150906ea0c699c9cb60dea48fbe52","slug":"actress-mallika-sherawat-issued-court-notice-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'डर्टी पॉलिटिक्स' में फंसी मल्लिका, नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'डर्टी पॉलिटिक्स' में फंसी मल्लिका, नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Jun 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डर्टी पॉललिटिक्स फिल्म में अभिनेत्री द्वारा तिरंगा छपी ड्रेस पहनकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के मामले में शनिवार को जिला अदालत में अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया के खिलाफ याचिका दायर हुई है।
विज्ञापन
दायर याचिका में वकील ने प्रतिवादी पक्ष पर कानूनी कार्रवाई करने और फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के बाद अभिनेत्री मल्लिका शेरावत और फिल्म निर्माता-निर्देशक केसी बोकाड़िया केखिलाफ 25 जुलाई के लिए नोटिस जारी जवाब मांगा है।
विज्ञापन
फिल्म डर्टी पॉलिटिक्स में तिरंगे के अपमान का आरोप
मोहाली निवासी वकील मनदीप कौर ने जिला अदालत में याचिका दायर की थी जोधपुर की भंवरी देवी हत्याकांड पर आधारित बनाई गई ‘डर्टी पॉललिटिक्स’ फिल्म में मल्लिका शेरावत ने तिरंगे वाली ड्रेस पहनी हुई है। याचिका में वकील ने कहा कि फिल्म के पोस्टर में मल्लिका को राष्ट्रीय ध्वज के साथ विवादस्पद तरीके से दिखाया गया है, जिसका एक राजनीतिक दल ने भी विरोध जताया है।