फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actress Kangana Ranaut reaches Punjab and Haryana High Court against defamation case

हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना: 100 रुपये में बुजुर्ग महिला को धरने में शामिल होने की कही थी बात, अब मानहानि केस के खिलाफ की अपील

Fri, 08 Jul 2022 06:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Jul 2022 06:40 PM IST
सार

कंगना रणौत की याचिका पर शुक्रवार को करीब पौना घंटा सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बिना कोई आदेश जारी किए इस मामले में अब फिर से सोमवार को सुनवाई तय की है।

विज्ञापन
Actress Kangana Ranaut reaches Punjab and Haryana High Court against defamation case
अभिनेत्री कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के विरोध में चले किसान आंदोलन के दौरान एक महिला की फोटो पर विवादास्पद टिप्पणी के मामले में दर्ज मानहानि केस में अभिनेत्री कंगना रणौत ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में गुहार लगाई है। शुक्रवार को करीब पौना घंटा चली सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई सोमवार को तय की है।

विज्ञापन


कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान कंगना रणौत ने बठिंडा की मोहिंदर कौर की फोटो यह कहते हुए पोस्ट की थी कि वह 100-100 रुपये की रोजाना की मजदूरी पर आंदोलन में शामिल होने पहुंची थीं। इस पोस्ट के खिलाफ मोहिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ बठिंडा की अदालत में मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


इसी शिकायत को रद्द करने की मांग को लेकर कंगना ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी है। कंगना की याचिका पर शुक्रवार को करीब पौना घंटा सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बिना कोई आदेश जारी किए इस मामले में अब फिर से सोमवार को सुनवाई तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed