फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Actor Abhay deol in City Beautiful

अभय देओलः एक्टर से प्रोड्यूसर बनने तक का सफर

Wed, 22 Jan 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Jan 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Actor Abhay deol in City Beautiful
फिल्म में एक्टर के लिए डांस की बहुत अहमियत है, लेकिन मैं भी एक देओल हूं। यह बात अभय देओल ने बीते ‌दिन होटल ताज में कही।
विज्ञापन


वह अपनी फिल्म ‘वन बाए टू’ की प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस एवं रियल लाइफ गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई के साथ शहर पहुंचे। इस फिल्म के साथ अभय प्रोड्यूसर भी बन गए हैं।

अभय ने बताया कि मैं एक फिल्म प्रोड्यूस करने की सोच रहा था, जिसके लिए मैंने देविका भगत को फोन किया, जो निर्देशन के लिए तैयार हो गए।

अपने किरदार के बारे में अभय ने बताया कि फिल्म में मैं एक ‘पकाऊ’ बना हूं, जो अपनी जिंदगी से पक गया है। मेरे साथ प्रीति हैं जो समारा पटेल नामक किरदार निभा रही हैं और एक डांसर है। यह दोनों एक दूसरे से परेशान रहते हैं। एक दूसरे को समझने की कहानी है ‘वन बाए टू’। 
विज्ञापन


फिल्म में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ काम करने के अनुभव के बारे में अभय ने बताया रील लाइफ में रोमांस करना भाता है, जबकि रियल लाइफ में रोमांस करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोडक्शन और एक्टिंग एक साथ करना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मैंने एक बेहतरीन फिल्म बनाने की कोशिश की है। चंडीगढ़ आना मुझे भाता है, यहां मेरी एक बहन भी रहती है।


धर्मेंद्र की फिल्में रिमेक करने की तमन्ना
अभय ने बताया की धर्मेंद्र के साथ एक्टिंग करने की चाह रखते है, लेकिन वह मुझे बचपन से जानते है। उनके साथ कोई और रोल करने में मुझे बड़ी शर्म आएगी।

मैं एक अच्छी फिल्म की तलाश में हूं, जिसमें मैं धर्मेंद्र के साथ काम करूं। धर्मेंद्र की कुछ पुरानी फिल्म भी हैं, जिन्हें मैं रिमेक करना चाहता हूं, जैसे बंदनी, चुपके चुपके और सत्यकाम। मन है कि पंजाबी या मराठी फिल्मों में भी काम करूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed