{"_id":"5e0aedb88ebc3e87c9332976","slug":"action-will-be-taken-against-schools-who-open-in-holiday","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः कड़ाके की ठंड में स्कूल खोलने वालों पर सरकार सख्त, गाज गिराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः कड़ाके की ठंड में स्कूल खोलने वालों पर सरकार सख्त, गाज गिराने की तैयारी
Tue, 31 Dec 2019 12:12 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षामंत्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कड़ाके की ठंड के कारण 30-31 दिसंबर का अवकाश होने के बावजूद कक्षाएं लगाने वाले स्कूलों की खैर नहीं है। सोमवार को प्रदेश में जितने भी निजी व सरकारी स्कूलों में कक्षाएं लगाई गई हैं, उन पर स्कूल शिक्षा विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला व मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कक्षाएं लगाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने के निर्देष जारी कर दिए हैं। यह निर्णय सोमवार को शिक्षा निदेशालय के उच्च अधिकारियों के पास पहुंची विभिन्न शिकायतों के आधार पर लिया गया है।
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल के निर्देश पर निदेशालय ने रविवार को 30 व 31 दिसंबर की छुट्टी घोषित कर दी थी। बकायदा, पत्र जारी कर सभी निजी व सरकारी स्कूलों को आदेशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया था। प्रदेश में शीतलहर चलने के कारण यह अवकाश घोषित किए थे। बावजूद इसके सोमवार को प्रदेश में अनेक सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षाएं चलाई गई।
विज्ञापन
सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय ने इसका कड़ा संज्ञान लिया और सहायक निदेशक शैक्षणिक की ओर से डीईओ व डीईईओ को पत्र लिखकर कार्रवाई कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। निदेशालय ने यह रिपोर्ट भी मांगी है कि किस जिले में कौन-कौन सा स्कूल खुला रहा, आदेशों की अनुपालना क्यों नहीं की गई। शीतलहर के कारण स्कूलों में बच्चों को कोई दिक्कत तो नहीं आई। डीईओ व डीईईओ की ओर से आने वाली कार्रवाई रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। उस पर सरकार की ओर से आने वाले निर्देशों के आधार पर विभागीय नियमानुसार आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन