फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   accidents in Haryana due to Speed breakers

'अवैध स्पीड ब्रेकरों के चलते हो रहे हैं हादसे'

Sat, 01 Mar 2014 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Mar 2014 05:29 PM IST
विज्ञापन
accidents in Haryana due to Speed breakers
हरियाणा में स्पीड ब्रेकरों के कारण हादसे हो रहे हैं। राज्य में कहीं भी ब्रेकर से पहले सावधान करने वाले चिह्न या संकेतक नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा में विधायक भारत भूषण बतरा ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने लोक  निर्माण मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला से पूछा कि मंत्री यह बताएं कि समस्या का निपटारा कब तक होगा। सुरजेवाला ने बताया कि इस बारे में एक विस्तृत सर्वे करवाया गया है।

राज्य में कुल 875 स्पीड ब्रेकर हैं। जिसमें से 378 बिना अनुमति के बने हैं। हम समय समय पर पुलिस की मदद से अवैध ब्रेकर हटवाते हैं, लेकिन स्थानीय प्रतिनिधि फिर बनवा देते हैं।
विज्ञापन


इसलिए हम अतिशीघ्र स्पीड ब्रेकर से पहले वार्निंग और संकेतक लगवाएंगे। इसी दौरान बतरा ने उनसे समय सीमा तय करने को कहा।

जिसके बाद सुरजेवाला ने अगले 90 दिनों में यह काम पूरा करवाने का आश्वासन दिया है। चर्चा में भाग लेते हुए इनेलो विधायक अशोक अरोड़ा ने जिलेवार आंकड़ा मांगा। मंत्री ने उन्हें आंकड़ा भिजवाने की हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा विधायक दल के नेता ने कहा कि नेशनल हाइवे-1पर काम रुका हुआ है। कई डायवर्जन हैं, कहीं भी संकेतक नहीं लगे हैं। उन्होंने इन स्थानों पर संकेतक लगवाने की मांग की।

कहीं भी ‘केजरीवाल टर्न’ नहीं
अनिल विज ने इस मुददे पर चुटकी लेते हुए कहा कि नेशनल हाइवे-एक पर कहीं भी ‘केजरीवाल साइन’ नहीं है।
जिसके बाद उन्होंने समझाया कि केजरीवाल साइन से मतलब यू टर्न से है। उनके सवाल पर सुरजेवाला ने कहा कि विज साहब ओ राउंड हैं, गोल-गोल घूमते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed