{"_id":"a01446af995292cb3e89ab7872edb0a9","slug":"accident-at-light-point-one-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डड्डूमाजरा लाइट प्वाइंट पर देर रात पौने बारह बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक्टिवा सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक डड्डूमाजरा निवासी विजय (55) साप्ताहिक मंडी में सब्जी की दुकान लगाकर वापस लौट रहा था। डड्डूमाजरा लाइट प्वाइंट पर किसी अज्ञात वाहन ने विजय की एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विजय जमीन पर गिर पड़े ।
उनको गंभीर चोटें आई थीं। किसी राहगीर ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस सब्जी विक्रेता को पीजीआई ले गई जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
डाक्टरों न बताया कि सिर में गहरी चोट लगने के कारण पीजीआई पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद विजय के फोन से पुलिस ने उनके परिवार को सूचना दे दी थी और मौके पर उनका परिवार भी पहुंच गया था।
विज्ञापन