फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ABVP surrounded DSW office, shouting slogans

एबीवीपी ने घेरा डीएसडब्ल्यू दफ्तर, नारेबाजी

Thu, 07 Apr 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
ABVP surrounded DSW office, shouting slogans
धरना देते छात्र। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी संगठन एबीवीपी ने बुधवार को डीएसडब्ल्यू दफ्तर का घेराव कर नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने छात्रावास में सीटें बढ़ाने, स्टूडेंट सेंटर की दुकानों पर खाने के दाम कम करने, छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने जैसे-रीडिंग रूम, वाशिंग रूम इत्यादि और छात्रावास में गेस्ट को रहने के अनुमति देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन को देखते हुए डीएसडब्ल्यू डॉ. जगतार सिंह और एसोसिएट डीएसडब्ल्यू डॉ. अशोक ने एबीवीपी के चार सदस्यों के साथ बैठक बुलाई और उनकी मांगों पर काम किए जाने को लेकर आश्वासन दिया। इस दौरान डीएसडब्ल्यू ने कहा कि स्टूडेंट सेंटर की दुकानों के लिए रिवाइज्ड रेट लिस्ट बना ली गई है। एक दो दिन में स्टूडेंट सेंटर पर नोटिस जारी कर दिया जाएगा। कोविड-19 के बाद दो साल बाद स्टूडेंट सेंटर पर दुकानें खुली थीं। अभी तक यूनिवर्सिटी ने स्टूसी की दुकानों के लिए रेट लिस्ट जारी नहीं की थी।
विज्ञापन

छात्रावासों में सफाई रखने की की मांग रखी
एबीवीपी के अध्यक्ष अमित पुनियां ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान छात्रावास में सीटों की बढ़ोतरी के साथ सभी छात्रावासों में बीएच 7 की तरह आधुनिक रसोई बनाई जाने व छात्रावासों में सफाई की अच्छी व्यवस्था करवाए जाने की मांगें रखी गईं। कार्यकर्ताओं ने छात्रावासों में मेस और कैंटीन में खाने के रेट कम न होने का भी विरोध किया। छात्रों ने कहा कि पीयू निजी यूनिवर्सिटी नहीं है जो प्रशासन मनमानी के मूल्य तय कर विद्यार्थियों को मंहगे दामों पर खाना मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली सीटें भरने पर चल रहा काम
डीएसडब्ल्यू वीमन डॉ. मीना शर्मा ने बताया कि छात्रावासों से खाली सीटों की डिटेल मंगवाई जा रही है। खाली सीटों को भरने पर काम चल रहा है। हमने कई विभागों में जहां पहले छात्रावासों में कम सीटें दी गई हैं, उनकी वेटिंग लिस्ट क्लीयर करने और कुछ सीटें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों की छात्रावास की समस्या जल्द सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed